Punjab

Punjab: NRIs के लिए CM Maan का बड़ा तोहफा

पंजाब
Spread the love

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुविधा केंद्र खोलेगी Punjab सरकार

एनआरआई को मिलेंगी सुविधाएं और सहायता

दुनिया भर में बसे पंजाबियों की भलाई के लिए पहल करने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब

सीएम भगवंत सिंह मान ने महिला पहलवान विनेश फोगाट मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की

Punjab: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने एनआरआई और पंजाबियों को बड़ा तोहफा दिया है। अगर आप पंजाब के रहने वाले हैं और दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) का इस्तेमाल कर अक्सर देश-विदेश की यात्रा करते हैं तो ये खबर आपके लिए लाभकारी है। दुनिया भर में बसे पंजाबी भाईचारे को बड़ी सुविधा प्रदान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज यहां के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर ‘पंजाब सहायता केंद्र’ के नाम से उच्च स्तर का एनआरआई सुविधा केंद्र (NRI Facilitation Centre) लोगों को समर्पित किया।
ये भी पढ़ेः 20 साल बाद जागे लोग और बांग्लादेशी PM..CM Maan का इशारो में बड़ा हमला

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

इस सहायता केंद्र की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पंजाब इस प्रकार की पहल करने वाला देश का पहला राज्य है, जिससे राज्य सरकार की एनआरआई समुदाय की सहायता और सहयोग करने की दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट होती है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र 24 घंटे कार्यशील रहेगा और इस टर्मिनल पर आने वाले एनआरआई और अन्य यात्रियों को सहायता प्रदान करेगा।

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि इस केंद्र के पास दो इनोवा गाड़ियां होंगी, जो यात्रियों को पंजाब भवन या अन्य निकटवर्ती स्थानों पर पहुंचाने में सहायता करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्री या उनके रिश्तेदार किसी भी समय उड़ानों के आने, उड़ानों के समय, टैक्सी सेवा, हवाई अड्डे पर खो गए सामान की जानकारी के लिए या अन्य सहायता के लिए इस केंद्र तक पहुंच सकते है।

ठहरने की व्‍यवस्‍था 

उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की आपात स्थिति आती है तो नई दिल्ली स्थित पंजाब भवन, कॉपरनिकस मार्ग में कुछ कमरे भी यात्रियों और उनके रिश्तेदारों को दिए जाएंगे। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसी भी सहायता के लिए 011-61232182 पर संपर्क किया जा सकता है।

महिला पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) की घटना के बारे में सहायक स्टाफ की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना ने पूरे खेल जगत को आहत किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने लाखों खेल प्रेमियों के दिलों को गहरी ठेस पहुंचाई है, जिस कारण इसकी निष्पक्ष जांच करवाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि इस जांच से न केवल लोगों का पूरे ढांचे में विश्वास बहाल होगा, बल्कि इस घटना की असली सच्चाई भी सामने आएगी।

ये भी पढ़ेः Vinesh Phogat के गांव पहुंचे CM Maan.. कुश्ती संघ पर उठाए सवाल

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फोगाट के स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध है क्योंकि उन्होंने निर्धारित सीमा के भीतर पहलवान का वजन नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना ने बड़े सवाल खड़े किए है और निष्पक्ष जांच के माध्यम से इनका जवाब दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक खेलों जैसे महत्वपूर्ण मुकाबले, जहां देश का सब कुछ दांव पर लगा हो, में 100 ग्राम वजन नियंत्रित करना बहुत बड़ा मसला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सहायक स्टाफ की विफलता है क्योंकि ऐसे मामलों का ध्यान रखना उनकी जिम्मेदारी है।

एक अन्य सवाल के जवाब में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) ने कहा कि पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी आने वाले वाहनों की निर्विघ्न एंट्री का मसला जल्द हल कर लिया जाएगा क्योंकि अब म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी सत्ता में है।