10 August Ka Rashifal

9 August Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 August Ka Rashifal में नागपंचमी के दिन चित्रा नक्षत्र में सिद्ध योग और साध्‍य योग का शुभ संयोग बना है।

9 August Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

9 अगस्त, शुक्रवार को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी मनाने का विधान है। बता दें कि कई नाग पंचमी को गुड़िया का पर्व के रूप में भी जाना जाता है। नाग पंचमी के  दिन नाग देवता की विधिपूर्वक पूजा करने से कुंडली से काल सर्प जैसे दोषों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा भक्तों पर नाग देवता की विशेष कृपा बरसती है।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Tulsi Plant: तरक़्क़ी चाहिए तो इस दिशा में लगायें तुलसी का पौधा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और कारोबार में जोखिम लेने से आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं। आपको लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। जमीन जायदाद का सौदा करने से पहले हर मामले में जांच परख कर लें। मन में प्रसन्‍नता रहेगी। जोखिम में आपको लाभ और हानि दोनों हो सकते हैं। इसलिए मेहनत पर अधिक फोकस करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान किसी प्रतियोगिता में जीत हासिल कर सकती है। परिवार में जश्न का आयोजन रहेगा। आप अपने पिताजी से किसी गलती के लिए माफी मांग सकते हैं। आप काफी कामों को लेकर एक साथ चलेंगे, जिससे आपको व्यस्तता रहेगी। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा और आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों के दिन लाभ से भरा होगा। आपके लिए ऑफिस का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आपके ऑफिस का माहौल अच्‍छा रहेगा और आपके काम में सुधार होने से बॉस की तरफ से तारीफ के बोल सुनने को मिलेंगे। आपका काम करने का मन करेगा और सफलता प्राप्‍त होगी। आपका स्वास्थ्य भी काफी अच्‍छा रहेगा। आपका धन किसी योजना या सही इन्वेस्टमेन्ट पर खर्च हो रहा है तो बेहतर है वरना फिलहाल आप धन को वहीं सुरक्षित रखें जहां पर है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे और आप अपनी आय को बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं छोड़ेंगे। आप खूब तरक्की होगी। रचनात्मक कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि कोई संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का दिन लाभ और सफलता से भरा होगा। आपका दिन काफी मेहनत से भरा होगा और आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आपको सेहत के मामले में लाभ होगा। मानसिक धरातल में बहुत सुधार हो रहा है। आप बस इन पर फोकस करें। आपके धन में वृद्धि होगी और योजनाएं पूर्ण होंगी। आपका दिन कारोबार में मुनाफे से भरपूर होगा और आप परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खान-पान पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके मन में यदि कोई उलझन चल रही है, तो आप उसे अपने पिताजी की मदद से दूर करने की कोशिश करेंगे। आपके परिवार के सदस्यों में यदि कोई समस्या है, तो आप उसे आसानी से दूर कर पाएंगे। आपको कमाई के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन शुभ है। नौकरी में बेहतर प्रस्‍ताव मिलेंगे और कारोबार में आपको अच्‍छा मुनाफा होगा। घर के किसी सदस्य पर आकस्मिक संकट भी आ सकता है। सावधान रहें और बाहरी लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। कामधंधे को निवेश बढ़ाना पड़ सकता है। कुछ और पैसा निवेश करने से आपको लाभ और मुनाफा अधिक होगा और आपके कार्य सफल होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ढील देने से बचना होगा। आप अपने भविष्य को लेकर कोई अच्छा निवेश कर सकते हैं। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करनी होगी। आपकी किसी नये काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपका कोई कानूनी मामला आपको परेशान करेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  ​ धनु राशि के लोगों का दिन भाग्‍य में वृद्धि का है और आपका दिन सफलता में बीतेगा। कोई मांगलिक कार्य आयोजित होने के शुभ योग बन रहे हैं। किसी विवाह योग्य परिवार के सदस्‍य की रिश्ते की बात आज हो सकती है। घर में आदर सत्कार से आपको लाभ होगा। घर की साफ सफाई का भी ध्यान रखें तो आपका दिन प्रसन्‍नता में बीतेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: मनी प्लांट चोरी करके लगाना चाहिए या नहीं?

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आपको कुछ नए इन्वेस्टमेंट करने का मन करेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा।

 कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आपका दिन मानसिक परेशानी और थकान वाला हो सकता है। बुरे लोगों की संगत से बचें तो आप फायदे में रहेंगे। मान सम्मान का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि एक बार जैसी धारणा आपके पीछे बन जाती है वही रहती है। आपको पैसों के मामले में किसी प्रकार का रिस्‍क लेने की जरूरत नहीं है। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आएगा। आप कोई जोखिम लेने के बारे में ना सोचे, नहीं तो बाद में आपको कोई समस्या रहेगी। किसी काम को करने में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। पारिवारिक कलह फिर से उठेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।