2 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)– आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखना होगा नहीं तो आपके किसी मित्र के कारण परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती हैं। साल के दूसरे दिन आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति भी हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर व्यस्त रहेंगे, लेकिन आप मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में बिताएंगे। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu: सुबह उठते ही न करें ये काम,नाराज हो जाएंगी धन की देवी मां लक्ष्मी

ये भी पढ़ेंः Vastu: घर खरीदते समय जरूर रखें इन चीजों का ध्यान, मिलेगा मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

वृष राशि (Tauras)– वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी भाग्‍यशाली होगा। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और आपको लाभ होगा। एक तरफ तो आप कुछ बातों से स्वयं को आहत कर रहे हैं और दूसरी तरफ भावनाओं को छिपाना भी चाहते हैं। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करें और अपने फैसले खुद करें। अपनों के मध्य पुरानी तल्ख यादों को बयान करें, इससे आपका मन हल्का हो जाएगा।

मिथुन राशि (Gemini)-  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन निराशा वाला हो सकता है। आपके कार्य समय से पूरे न होने की वजह से आपका मन परेशान हो सकता है। निजी संबंधों के मामले में आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं। आपको अपने अनुभवों से सीख लेनी चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य रहेगा। अगर आप दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं और उम्मीदें संजोते हैं तो ऐसा करने से आपका दिल दुखेगा। इस तरह की सोच से उबरें तो आपका दिल नहीं दुखेगा। आप स्वयं को बोझिल भी महससू करेंगे। व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सुस्पष्ट सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कईं मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। शिखर पर पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन और आर्थिक मामलों में आपका साथ देने वाला है। फिलहाल, अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का विचार कर रहे हैं तो दिन आपके लिए उत्तम है। आप कर सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कामकाज बहुत समय से अटका हुआ था तो वह आज पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा वर्ग में कर्मचारी अपने अपने कामो में व्यस्त रहने वाले हैं।

कन्या राशि (Virgo)– आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान ना हो, क्योंकि आप कोई अहम डिसीजन ले सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, तभी आप परीक्षा में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर सचेत रहे और उसमें ढील ना दें, नहीं तो कोई बड़ी बीमारी पनप सकती है। आप वरिष्ठ सदस्यों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में न पड़ें।

तुला राशि (Libra) – तुला राशि के लोग आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थिति से बाहर निकल जाएंगे। आज किसी प्रॉपर्टी डील का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। सतर्कता के साथ कमाई को खर्च करें। प्रेमिका को किसी रोमांटिक स्थान की सैर करवा सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। नए सौदे हाथ आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में नई योजना आज क्रियान्वित कर सकते हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नोकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। आंखों में दर्द या जलन हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)-  आज का दिन आपके लिए पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करने के लिए रहेगा, जो जातक राजनीति में कार्यरत है, उन पर कोई गलत आरोप लग सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। आप किसी के कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर तनाव आपके ऊपर हावी रहेगा। इस समय में आप कोई बड़ा डिसीजन लेने से बचें। आप कुछ समय संतान के साथ बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको अपने मन में चल रही उथल-पुथल के कारण अपने कामों को पूरा करने में समस्या होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। किसी से धन उधार लेने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है, लेकिन अपनी कुछ बातें गुप्त। आप कुछ नया करने की उधेड़बुन में लगे रहेंगे। यदि आपने किसी परिजन के कहने में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपका घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान पक्ष ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने के लिए रहेगा। आप साल के दूसरे दिन किसी से कोई वाहन मांग कर ना चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। आप किसी से कोई ऐसी बात ना कहे, जिससे कि उन्हें आपकी बात बुरी लगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में साथी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आपको किसी काम को पूरा करने के लिए भी एंडी चोटी का जोर लगाना होगा। यदि परिवार में संपत्ति संबंधित किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है, तो वह किसी परिजन की मदद से दूर होता दिख रहा है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 2 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)