8 January 2025 Ka Rashifal

8 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

8 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

8 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 23 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 30 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। अश्विनी नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल माना जाता है। साथ ही ये गूढ़ विषयों का अध्ययन करने वाले भी माने जाते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: यात्रा पर जाने से पहले वास्तु के इन नियमों का करें पालन, सुरक्षित होगा सफर

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप किसी बकाया वसूली के लिए जा रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। लेकिन किसी से भी कोई वादा न करें। हो सकता है कि आप जिसकी मदद करने की सोच रहे हैं, वो आपकी बातों का गलत अर्थ निकाले और आपसे नाराज हो जाए। इसलिए सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएँ। भलाई का काम करते हुए भी आपको नुकसान हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने काम को लेकर व्यस्त रहेंगे। संभव हो किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। आपको अपने संतान की सेहत में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है, नहीं तो उनकी वह बीमारी बाद में बड़ी बन सकती हैं। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। किसी से कोई बात आपको सोच समझकर करनी होगी, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सम्मान से भरा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है और आपको उसकी तुरंत मदद करनी पड़ सकती है। कुछ चुनौतियों के बावजूद आप इस काम में सफल होंगे। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आर्थिक लाभ भी होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। अपनी शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको धन संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें, क्योंकि इससे कोई नुकसान हो सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को आज आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी। आपके आसपास क्या हो रहा है, इस पर नज़र रखें। कोई प्रतिद्वंदी या दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे। कोई अपना आपकी खास मदद कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्च बढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद से आपको दूर रहने की आवश्यकता है। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो बेवजह का कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है। वाहन का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। अपनी मजबूरी या असमर्थता स्पष्ट रूप से बता दें। ऐसा कोई संकेत न दें जिससे आपके रिश्ते खराब हों। शेयर बाजार या पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कारोबार में सहयोगियों से आपको मदद लेनी पड़ सकती है। कहीं से आपके लिए कोई खास न्‍यौता आ सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारेाबार में मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक सदस्य काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं, जिस पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद से आप किस नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को हर काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। जल्दबाजी न करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोई आपके काम में बाधा डाल सकता है। इसलिए सतर्क रहें और बिना देर किए अपने काम को पूरा करें। आपका दिन शुभ होगा और रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको धन के मामले में लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः Year 2025: साल 2025 में 3 मूलांको वाले लोगों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ लगी रहेगी। यदि आप ऑनलाइन कोई व्यवसाय करना चाहते हैं, तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात करने का मौका मिलेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को धन और सम्मान में लाभ होगा। यदि कोई नया पद या ओहदा मिल रहा है तो उसे स्वीकार करने में देर न करें। यह आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। पारिवारिक सम्मान में वृद्धि होगी और नई योजनाए सफल होंगी। आपका दिन सफलता से भरा होगा और बिजनस में आपको जबर्दस्‍त मुनाफा होगा। कहीं से कोई ऐसी खबर आपको मिल सकती है कि उससे आपका मन खुश होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। जो युवा रोजगार को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें भी मेहनत अधिक करनी होगी। पारिवारिक समस्याओं को भी आप नजरअंदाज न  करें। आप अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि इसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।