7 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
7 सितंबर के दिन आज रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान सूर्य की आराधना करने से मान-सम्मान बढ़ता है। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, आज 7 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि (Aries) आपका ज्यादा समय सेवा तथा पुण्य के कार्यों में व्यतीत हो सकता है। इनमें आप धन खर्च करना भी पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर होगा। जल्दबाजी या क्रोध से नुकसान हो सकता है। वहीं, कामकाज की स्थिति सामान्य रहेगी और दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए दानपुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुराने साथी से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको आज अपने पारिवारिक मामलों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी विवाद खड़े होंगे।
ये भी पढ़ेंः Pitru Paksha 2025: कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, तिथि, महत्व और पूरा श्राद्ध कैलेंडर पढ़िए
मिथुन राशि (Gemini) आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और कामकाज की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बौद्धिक और व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। यह दिन आपके लिए भाग्योदय का रहने वाला है।
कर्क राशि (Cancer) आज दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी जल्दबाजी की आदत के कारण परेशान रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको माताजी से काम को लेकर सलाह मशविरा करना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo) आपका दिन उत्तम रहने वाला है और हर स्थान पर आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर विरोधियों द्वारा आपके लिए बनाई गई योजनाएं असफल रहेंगी। वहीं, सांसारिक सुख के साधनों में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी लंबे समय से चला आ रहा मतभेद अब दूर होगा। आपकी किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी आय और व्यय में तालमेल बनकर चलना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। नौकरी मे बदलाव की योजना बना रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
तुला राशि (Libra) नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर ज्यादा मेहनत और प्रयास करने होंगे। लेकिन अधिक श्रम करने के भा आय कम रहने पर मन उदास रहेगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी आपको ज्यादा खर्चे करने पड़ सकते हैं। ऐसे में बजट बनाना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से भी सावधान रहना होगा। हालांकि, शाम होते-होते स्थिति बेहतर हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Trigrahi Yog: 50 साल बाद बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने घर की साज सज्जा के लिए भी कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं। आपके घर किसी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति भी अच्छी बनी रहेगी। आपकी मुलाकात किसी भले व्यक्ति से हो सकती है, जिसके चलते मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप भूमि संबंधी किसी विवाद का सामना कर रहे हैं तो कुछ उच्च अधिकारियों के सहयोग से समाधान मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत है।
धनु राशि (Sagittarius) आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तब वह भी दूर हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी अच्छी सोच से आपके काफी मित्र बनेंगे। आपको बिजली के कोई उपकरणों से संबंधित काम मिलने में सफलता मिलेगी। दोस्तों व परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी सोच विचार कर सकते हैं। संतान को तरक्की करके देख आपको खुशी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) आपको कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और सभी जरूरी काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आर्थिक मामलों में भी समय अनुकूल रहेगा और आपको कहीं से धन लाभ हो सकता है। व्यापार के मामले में किसी मां समान महिला के सहयोग से आपको उन्नति पाने के विशेष अवसर मिलेंगे। लेकिन परिवार में भाइयों से किसी भी बात को लेकर बहस करने से बचना होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छी कमाई होगी और आपकी पार्टनरशिप भी बेहतर चलेगी। आप अपने व्यवसाय को कहीं बाहर तक ले जाने की कोशिश में भी कामयाब रहेंगे। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ आप समय व्यतीत करेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी धार्मिक कामों के प्रति काफी रुचि रहेगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

