6 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 6 अक्टूबर 2025, आश्विन मास का 29वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो दोपहर 12:23 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। आज सोमवार का दिन है, और सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे। वहीं, चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेगा।
आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक है। राहुकाल सुबह 7:45 बजे से 9:13 बजे तक रहेगा। इस दिन कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा व्रत मनाया जाएगा। साथ ही, वार के अनुसार आप सोमवार का व्रत भी रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज आपको बेवजह भागदौड़ लगी रहेगी, क्योंकि आप इधर-उधर के कामों में ज्यादा पड़ेंगे। आपको किसी सरकारी मामले में ढील देने से बचना होगा। नौकरी को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं। आपकी दी गई सलाह परिवार में सदस्यों के खूब काम आएगी। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।
वृष राशि (Taurus) वृष राशि वालों का आज का दिन परेशान करने वाला रहेगा। जल्दबाजी से किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं। इसलिए संयम बनाए रखना आपके लिए बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में कुछ दबाव महसूस हो सकता है। किसी प्रकार की पारिवारिक संकोच निर्णय लेने में दबाव डाल सकती है। आज के दिन आपको शुभ समाचार भी प्राप्त होता दिख रहा है। इसके साथ ही पुराने मित्रों से लंबे समय बाद मुलाकात संभव है। आज आपको किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचकर रहना होगा। धन कमाने के लिए गलत तरीकों से दूरी बनाएं, अन्यथा हानि हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी अपने माताजी से कहासुनी होने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके द्वारा की गई मेहनत का फल थोड़ी देर से मिलेगा। आज आपको किसी आवश्यक कार्य के लिए दूर यात्रा करनी पड़ सकती है। इससे थकान महसूस होगी। मानसिक अशांति और कुंठा के कारण कुछ क्षणों के लिए मन विचलित रह सकता है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का आज आपको प्रयास करना होगा। आज के दिन सुख-दुःख को एक समान मानकर आपको कार्य करना होगा।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप अपने कामों में पूरी मेहनत से डटे रहेंगे। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप आपके पिताजी आपको यदि कोई सलाह दें, तो उस पर अमल अवश्य करें। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों का आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में शुभ कार्यों का वातावरण बनेगा और किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होता दिख रहा है। इसके लिए बेहतर होगा की आप अच्छा भजन करें। आज के दिन आपको लगातार शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज वही कार्य करें जिसमें सफलता की संभावना अधिक हो। संतान को लेकर कुछ चिंता सता सकती है। बेहतर होगा कि समझदारी से स्थिति को संभालें।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए कोई पछतावा हो सकता है। यदि आपकी कोई मन में इच्छा थी, तो उसके भी आज पूरे होने की संभावना है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में जटिल कार्यों का समाधान आसानी से निकल जाएगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द या तनाव महसूस हो सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। दिन के अंत में स्थिति आपके लिए बेहतर होती जाएगी। पड़ोसियों की वजह से आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मामूली विवाद से बचना आपके लिए बेहतर होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह समय से पूरे होंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। आपका पैतृक संपत्ति को लेकर कोई बंटवारा होने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों को आज वाहन या आवास से जुड़ी कुछ समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन आपके अनुकूल रहेगा। पर्याप्त मात्रा में धन होते हुए भी आपको मानसिक शांति की कमी महसूस होती रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। आपको पारिवारिक मामलों को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी वह समय से समाप्त होती दिख रहे हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए
मीन राशि (Pisces) आज के दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आपका मन इधर-उधर के कामों पर ज्यादा लगेगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको सामाजिक कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

