5 राज्यों में चुनाव की सबसे सटीक जानकारी

राजनीति
Spread the love

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे. यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण और 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा. इसके अलावा 14 फरवरी को दूसरा, 20 फरवरी को तीसरा, 23 फरवरी को चौथा, 27 फरवरी को पांचवां और 3 मार्च को छठे चरण का मतदान होगा. सभी राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.

पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH) के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।

पहला चरण
14 जनवरी को नोटिफिकेशन
21जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
10 फ़रवरी को मतदान

दूसरा चरण
21 जनवरी नोटिफिकेशन
28 जनवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
14 फ़रवरी को मतदान


तीसरा चरण
25 जनवरी नोटिफिकेशन
1 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
20 फ़रवरी को मतदान

चौथा चरण
27 जनवरी को नोटिफिकेशन
3 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
23 फ़रवरी को मतदान


पांचवां चरण
1 फ़रवरी नोटिफिकेशन
8 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
27 फ़रवरी को मतदान


छठा चरण
3 फ़रवरी नोटिफिकेशन
11 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
3 मार्च को मतदान

सातवां चरण
10 फ़रवरी को नॉमिनेशन
17 फ़रवरी लास्ट डेट नॉमिनेशन
7 मार्च को मतदान

राज्य (कुल सीटें)मतदान चरणमतदान तिथिविधानसभा सीटेंमतगणना / चुनाव परिणाम
उत्तर प्रदेश (403)110 फरवरी, 2022 (गुरुवार)5810 मार्च, 2022 (गुरुवार)
214 फरवरी, 2022 (सोमवार)5510 मार्च, 2022 (गुरुवार)
320 फरवरी, 2022 (रविवार)5910 मार्च, 2022 (गुरुवार)
423 फरवरी, 2022 (बुधवार)6010 मार्च, 2022 (गुरुवार)
527 फरवरी, 2022 (रविवार)6010 मार्च, 2022 (गुरुवार)
63 मार्च, 2022 (गुरुवार)5710 मार्च, 2022 (गुरुवार)
77 मार्च, 2022 (सोमवार)5410 मार्च, 2022 (गुरुवार)
मणिपुर (60)127 फरवरी, 2022 (रविवार)3810 मार्च, 2022 (गुरुवार)
23 मार्च, 2022 (गुरुवार)2210 मार्च, 2022 (गुरुवार)
पंजाब (117)120 फरवरी, 2022 (रविवार)11710 मार्च, 2022 (गुरुवार)
उत्तराखंड (70)114 फरवरी, 2022 (सोमवार)7010 मार्च, 2022 (गुरुवार)
गोवा (40)114 फरवरी, 2022 (सोमवार)4010 मार्च, 2022 (गुरुवार)

पहला चरणः 10 फरवरी 2022 मतदान

  • उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे।  पहले चरण में मेरठ, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर(Noida) और आगरा में वोटिंग होगी। 

दूसरा चरणः 14 फरवरी 2022 मतदान

  • 14 फरवरी को दूसरे चरण में 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में अमरोहा, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, मुरादाबाद में वोटिंग होगी। 

तीसरा चरणः 20 फरवरी 2022 मतदान

  • 20 फरवरी को तीसरे चरण के 12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे। तीसरे चरण में हाथरस, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर में वोटिंग होगी। 

चौथा चरणः 23 फरवरी 2022 मतदान

  • 23 फरवरी को यूपी 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के के लिए चुनाव होंगे। चौथे चरण में सीतापुर, हरदोई, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, फतेहपुर, उन्नाव, रायबरेली, बांदा में वोटिंग होगी।

पांचवां चरणः 27 फरवरी 2022 मतदान

  • 27 फरवरी को 52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे। पांचवें चरण में गोंडा, अयोध्या, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, अमेठी, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ में वोटिंग होगी। 

छठा चरणः 03 मार्च 2022 मतदान

  • 03 मार्च को सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान मतदान संपन्न होंगे। छठवें चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, बलिया, देवरिया और संत कबीर नगर में वोटिंग होगी। 

सातवां और आखिरी चरणः 07 मार्च 2022 मतदान

  • 7 मार्च को 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे। सातवें चरण में जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, गाजीपुर, सोनभद्र, चंदौली में वोटिंग होगी।

यूपी की 403 सीटों के अलावा पंजाब में 117, उत्तराखंड में 70, मणिपुर में 60 और गोवा में 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. सात राज्यों के लिए मतदान सबसे पहले 10 फरवरी को शुरू होगा. 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी. पंजाब में सिर्फ एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान करवाया जाएगा, गोवा और उत्तराखंड में एक साथ 14 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मणिपुर में दो चरणों में मतदान होगा, जो 27 फरवरी और 3 मार्च को कराया जाएगा

2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान एनडीए गठबंधन यानि बीजेपी गठबंधन को कुल 325 सीटें मिली थी. इसमें से अकेले बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी गठबन्धन को 54 सीटें और बहुजन समाज पार्टी के खाते में महज 19 सीटों आईं।

UP ELECTION 2022, 5 STATE ELECTION, STATE ELECTION, ELECTION COMMISSION