5 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 5 नवंबर 2025, कार्तिक मास का 30वां दिन है और बुधवार का दिन है। ज्योतिष के अनुसार, आज सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेंगे। इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 12:04 बजे से 1:27 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज देव दीवाली, गुरु नानक जयंती, पुष्कर स्नान, कार्तिक पूर्णिमा व्रत और कार्तिक पूर्णिमा का पर्व एक साथ मनाया जा रहा है। साथ ही, वार के अनुसार बुधवार का व्रत रखा जा सकता है, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना करने से बुद्धि, धन और सफलता की प्राप्ति होती है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतोष और शांति से भरा रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए समझौतों के द्वारा आपको पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। वहीं, रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिलेगी।
वृष राशि (Taurus) आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं और माहौल खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आस-पड़ोस में कोई वाद-विवाद होने से आपके मन में थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ें और किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें।
मिथुन राशि (Gemini) कर्क राशि वालों को मंगलवार के दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती दिख रही है। चन्द्रमा नवम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आजीविका के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। वहीं, यात्रा की स्थिति आपके लिए सुखद व लाभदायक रहेगी। सायं काल से लेकर रात्रि तक का समय प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात का रहेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपका रचनात्मक कार्यो में काफी अच्छा समय बीतेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपकी कोई पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
सिंह राशि (Leo) आज के दिन सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर नजर आ रही है। राशि के स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गए हैं। इससे आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको समाज में सम्मान दिलाएगी। इसके साथ ही शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना बन रही है। इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आपके शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
कन्या राशि (Virgo) आज आपको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने तकनीकी ज्ञान का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में नहीं बोलना है और आपके घर किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी शुरू हो सकती हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
तुला राशि (Libra) आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या आज के दिन हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। इस दौरान विरोधियों का प्रभाव भी अधिक देखने को मिलेगा। किसी यात्रा की पूरी तैयारी होने के बाद उसे स्थगित करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत और गहरे होंगे।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यापार में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और वह उन्हे परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात करवा सकते हैं। माता जी को यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उन्हे उससे काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के जातकों का आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का आक के दिन विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आप अपनी जरूरत से ज्यादा खर्च करेंगे, जो आपको समस्या देंगे। नौकरी में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप किसी तीर्थ स्थान पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धारा बनाए रखें। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों को अपने स्वास्थ्य पर आज के दिन ध्यान देना होगा। आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि उदय चल रहा है। ऐसे में बिना किसी ठोस कारण के कोई झगड़ा या बहस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा अपनी बुद्धि द्वारा किए गए कार्यों में भी हानि देखनी पड़ सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और झगड़े या किसी प्रकार के विवाद से बचें।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!
मीन राशि (Pisces) आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचाना होगा और आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका कोई भारी नुकसान भी हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ वक्त आने का मौका मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे और किसी अनजान व्यक्ति से आप लेनदेन बिल्कुल न करें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
