धूमधाम से मनाया गया बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस

दिल्ली NCR

आनंद नेगी-सुनीता आनंद नेगी ने देशवासियों को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की विकास यात्रा देखते ही देखते कई पड़ावों व मंजिलों को तय कर चुकी है।

फिलहाल बीजेपी लगभग 9 करोड़ सदस्यों के साथ अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। 42 साल की हो चुकी बीजेपी ने अपनी विकास यात्रा में कई महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव देखे। इसी लम्हे को यादगार बनाने के लिए बीजेपी के दिल्ली स्थित सराय पीपलथला मंडल में बीजेपी के तमाम स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इकट्ठा हुए।

स्थान- वार्ड-16, सराय पीपलथला मंडल, जहांगीरपुरी, दिल्ली
स्थान- वार्ड-16, सराय पीपलथला मंडल, जहांगीरपुरी, दिल्ली

सराय पीपलथला मंडल के महामंत्री आनंद नेगी और यहां की पूर्व उपाध्यक्ष सुनीता आनंद नेगी ने खास मौके को साथी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सेलिब्रेट किया।

स्थान- वार्ड-16, सराय पीपलथला मंडल, जहांगीरपुरी, दिल्ली

साथ ही एक संदेश भी दिया जिसमें उन्होंने लिखा…

“विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। आओ हम सब अपने घर की शोभा बढ़ाएं इस पर्व को सभी देव तुल्य कार्यकर्ता मिलकर बनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदेशों का अनुसरण पालन करते हुए अंत्योदय प्रण अंत्योदय पथ एवं अंत्योदय के संकल्पों को  सिद्धि तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध सुशासन समृद्धि और विकास को संकल्पित भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस पर आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन और वंदन करते हैं तथा करती हूं जिनकी निस्वार्थ भावना त्याग तपस्या बलिदान सेवा और समर्पण से आज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी )शून्य से शिखर पर पहुंची है भारत माता की जय वंदे मातरम भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद मुझे गर्व है कि मैं भाजपा की एक कार्यकर्ता हूं जय हिंद🙏❤️

स्थान- वार्ड-16, सराय पीपलथला मंडल, जहांगीरपुरी, दिल्ली

बता दें कि इस वक्त 28 राज्यो में भाजपा या उसके गठबंधन वाली सरकार है। तो वहीं लोकसभा में इसके अपने 301 सांसद हैं, जो कि पार्टी गठन के बाद से उसकी सबसे बड़ी संख्या है। इस पार्टी के पहले अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *