4 May 2025 Ka Rashifal

4 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

4 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 4 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि रविवार को सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही  रविवार को दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी व्रत है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में अच्छा है। भाग्य आपका साथ देगा और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपकी योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव मंजूर होंगे और आपको भुगतान भी मिलेगा। इससे आप अपने व्यावसायिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे और तरक्की करेंगे। आपको कई अच्छे अवसर मिलेंगे, जिनकी आपको पहले से तलाश थी। इसलिए, आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी और कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप अपने किसी मित्र के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। आप कोई बड़ी परियोजना शुरू कर सकते हैं। आपको आर्थिक लाभ की उम्मीद भी है। लेकिन आपको अपनी सेहत और वित्तीय मामलों को अनदेखा नहीं करना चाहिए। फिलहाल, ज़मीन जायदाद के मामले में निवेश करने से आपको लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको लाभ मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों मे अच्छी सफलता मिलेगी। शीघ्रगामी में वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। दोस्तों से आपको एक नई पहचान मिलेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, लेकिन आप अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिसमें पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। आपको किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर में लाभ होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन में काफी खुशी रहेगी। आपको खुशी मिलेगी। भाग्य में वृद्धि के योग हैं और आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने संसाधनों को एकजुट करने में सफल रहेंगे। शाम का समय अध्यात्म में बीतेगा और परिवार के लोगों के साथ किसी शुभ कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती हैं। आप अपनी बुद्धि व विवेक से कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आप अपनी किसी भी समस्या को छोटा ना समझे। आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद उत्पन्न हो, तो आपस उसमें चुप लगाएं। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने जाने का टूर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बन सकती है विघ्न का कारण, जानें इसे लगाने के सही वास्तु नियम

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आपको त्रिकोणीय व्यापारिक साझेदारी को पूरा करने में मदद मिलेगी और आपकी तरक्की होगी। निजी संबंधों के मामले में हर काम बहुत सोच-समझकर करें। किसी कारण से आपके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। आप जीवन में तीन भूमिकाएं निभाएंगे। बेहतर होगा कि हर भूमिका को अलग-अलग रखें, उन्हें आपस में मिलाएं नहीं। कोई भी फैसला बहुत सोचकर करने की सलाह है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां भरपूर रहेंगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप आसानी से कर सकेंगे। लेकिन आपके विरोधी आपके काम बिगड़ने की कोशिश करते रहेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को आज करियर में लाभ होगा। आपको अपनी सेहत और वित्तीय संसाधनों पर ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे लोगों के पीछे अपना अधिक समय बर्बाद न करें। ज्यादा वक्त और ऊर्जा बर्बाद न करें, क्योंकि ऐसे लोग एक के बाद एक दूसरी फरमाइशें पेश करेंगे। आज समाज में भी आपका महत्व बढ़ेगा। अपने मूड में होने वाले बदलावों पर नज़र रखें। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य भी आपका साथ देगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आत्मविश्वास मजबूत करने की आवश्यकता है। जीवन साथी को तरक्की करते देख आपका मन खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कामों से सावधान रहना होगा। आपके किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। विद्यार्थियों की कुछ नया करने की कोशिश कामयाब रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कूलर, गर्मी के साथ वास्तु दोष भी होगा दूर

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में अच्छा है। अपने मन की सुनें। हर मामले में अतिवादी होने से बचें। जीवन के कड़वे अनुभवों से सबक लें। आपके कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव की संभावना है। आपके लिए लाभ और तरक्की का दिन है और आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आपकी तरक्की होगी। परिवार के लोगों के साथ आपका दिन सफलता से भरा होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपनी जरूरत के हिसाब से ही खर्च करना बेहतर रहेगा। आप बहस बाजी बाजी के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय ना करें। आपके घर किसी मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आपको अपने कामों से एक नयी पहचान मिलेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।