4 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 4 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 36 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 50 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों का दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपको धन सम्मान का लाभ होगा। भूमि, भवन, वाहन आदि से संबंधित किसी बड़ी डील में लाभ मिल सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग या निर्माण क्षेत्र से जुड़े हैं, तो अच्छे सौदे होंगे। व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति के संकेत बन रहे हैं। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। खर्च नियंत्रित रहें तो बचत बढ़ सकती है और आपको धन लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः Astro: गुरु के मिथुन राशि में उदय से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में बढ़िया रहने वाला है। आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा और आपकी कोई अटकी डील फाइनल हो सकती है, लेकिन आप जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे। आप अपने रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे और अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई करने की सोचेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा और आपको अचानक से बड़ी मात्रा में कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। विदेशी संपर्कों या आयात-निर्यात से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को सीनियर्स की सराहना मिलेगी। लघु उद्योग करने वालों के लिए नई तकनीक में निवेश फायदेमंद रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभ देगा। वाणी से कार्य बनेंगे, अतः बातों में स्पष्टता रखें और मधुरता से बात करें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए रहेगा। आपके मनमौजी कामों से आपके सहयोगी भी परेशान रहेंगे। आप बेवजह किसी किसी से न उलझें, नहीं तो इससे लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को आपको जानने की कोशिश करनी होगी। आप कोई फैसला उन पर ना डालें, आपको सिरदर्द और बदनदर्द आदि जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान रखना होगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन भाग्यशाली है और धन लाभ के लिए दिन शुभ है। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। नौकरी में प्रगति के संकेत हैं, विशेषकर वेतनवृद्धि या पदोन्नति की संभावना बन रही है। बिजनस से जुड़े लोगों को उच्च अधिकारियों या सरकारी विभागों से लाभ होगा। नया व्यापारिक समझौता हो सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है, इसलिए बजट पर नियंत्रण रखें और पैसों की बचत करने से आपको लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सूर्य गोचर की वजह से इन 4 राशियों पर बरसेगा अपार धन!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। पार्टनरशिप आप थोड़ा देखभाल कर ही करें। आप संतान के लिए कोई लैपटॉप और मोबाइल की खरीदारी कर सकते हैं। आपका कोई पुराना प्यार वापस आ सकता है, जिससे आपके गृहस्थ जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य थोड़ा परेशान रहेंगे।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में बड़ा लाभ होने के योग हैं। व्यावसायिक दृष्टि से दिन लाभप्रद है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं। किसी बड़े प्रॉजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। बैंकिंग या बीमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अतिरिक्त आय प्राप्त हो सकती है। आय-व्यय का संतुलन बनाए रखें। युवाओं के लिए नई नौकरी या इंटरव्यू में सफलता के संकेत हैं। ऑफिस में विरोधियों से सतर्क रहें, वरना आपको नुकसान हो सकता है। पैसों का खर्च काफी सोचकर करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर अपने पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे ना हटें। आपके परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी भी शुरू हो सकती है। नौकरी के लिए कोई सदस्य घर से दूर जा सकता है। आपको किसी नए वाहन के खरीदारी करना बेहतर रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। भाग्यवश अचानक धन लाभ हो सकता है। साझेदारी में किया गया कोई व्यापारिक निर्णय सफल होगा। शिक्षा, कंसल्टेंसी, पर्यटन या मेडिकल फील्ड से जुड़े लोग अच्छा लाभ कमा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। कोई मूल्यवान वस्तु या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर खर्च की संभावना है। सायंकाल आर्थिक दृष्टि से राहत और लाभ लेकर आएगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग बने हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन अनुकूल है और आपको कार्यक्षेत्र में परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेगा। जो लोग सरकारी टेंडर या प्रॉजेक्ट्स से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। फाइनेंस, अकाउंटिंग या टेक्निकल क्षेत्र के लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। घरेलू आवश्यकताओं पर खर्च अधिक हो सकता है। कोई पुराना मित्र व्यवसायिक भागीदार बनने की पेशकश कर सकता है। सतर्कता से निर्णय लें, वरना आपको कोई भारी नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। यदि किसी काम को लेकर आपके मन में संशय चल रहा है, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

