4 February 2025 Ka Rashifal

4 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

4 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

4 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। 4 फरवरी को रात 12 बजकर 6 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही मंगलवार रात 9 बजकर 50 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। 4 फरवरी को रथ सप्तमी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा 4 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर गुरु मार्गी होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: ज़िंदगी में कभी भी ना लें मुफ्त में ये 3 चीज़ें

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए करियर में उन्नति के योग हैं। तरक्की मिल सकती है और मन प्रसन्न रहेगा। पुराने दोस्त मददगार साबित होंगे। कारोबार में नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में माहौल आपके अनुकूल रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका पुरुषार्थ भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर, मेष राशि वालों का दिन शुभ रहेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। अन्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आपको स्वास्थ्य में संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने अपने बिजनेस में जितने धन की उम्मीद की थी, आपको उससे अधिक मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी योजनाएं पहले से बेहतर रहेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए करियर में लाभ के योग हैं। नई योजनाएं बनाएंगे। कर्ज उतारने में सफल होंगे। संतान से खुशी मिलेगी। उनका पूरा सहयोग मिलेगा। भौतिक साधनों पर खर्च होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी दोस्त के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। मिथुन राशि वालों को संतुलन बनाए रखना होगा तो आपको मनचाही सफलता हासिल होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मुद्दा कोर्ट-कचहरी में चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। नौकरी में यदि आपने बदलाव करने का सोचा था, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको भावनाओं में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। आप किसी से कोई अच्छी सीख ले और अपने विचारों को अच्छा रखें। आपको किसी धार्मिक कार्य से जुड़ने का मौका मिलेगा। विरोधियों को आप आसानी से मात दे सकेंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के करियर में लाभ होगा और सुख बढ़ेगा। यात्रा सफल रहेगी। मन खुश रहेगा। दोपहर बाद किसी अधिकारी से विवाद हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। शाम को योजनाएं पूरी होंगी। अतिथि के आने से खर्च बढ़ सकता है। सिंह राशि वालों को सतर्क रहना चाहिए। वरना आपके जीवन में परेशानी और समस्‍याएं बढ़ सकती है। पारिवारिक मामलों में लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। विद्यार्थियों को अपने आलस्य को छोड़कर मन अपनी पढ़ाई में लगाना होगा, तभी वह पूरा हो सकती है। माता-पिता की कोई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आप अपनी नौकरी में यदि कामों को लेकर परेशान थे, तो आप कोई बदलाव कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति होगी। नौकरी वालों के अधिकार बढ़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। विजय प्राप्त होगी। शाम से रात तक तरक्की के योग हैं और आपको मांगलिक कार्यक्रम में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। तुला राशि वालों के लिए समय अनुकूल है और आपके धन में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। बिजनेस को लेकर आपके मन में एक से एक आइडिया आएंगे। आपके मित्र भी कामों में आपकी पूरी मदद करेंगे, लेकिन घर में कुछ बातों को लेकर आपकी टेंशन बढ़ेंगी। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। आप जीवनसाथी के लिए किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को सफलता और तरक्की मिलेगी। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ेगी। नए व्यापार में लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। इससे धन लाभ होगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शाम से रात तक लाभ होगा। राजनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा है और आप इसका लाभ उठा पाएंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: वास्तु के हिसाब से घर में वाशिंग मशीन किस दिशा में रखें?

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से खुशी होगी, लेकिन आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे। आपके कामों में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कुछ झंझट और खर्च करने पड़ेंगे। अपनी बात सत्य सिद्ध करेंगे। शत्रु हारेंगे। शाम को धन लाभ होगा। योजनाएं सफल होंगी और आपके धन में तरक्‍की के योग हैं। आपको किस्‍मत का साथ मिलेगा और धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कुंभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम अधूरा पड़ा था, तो वह भी पूरा होगा और परिवार में किसी सदस्य को यदि आप काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह भी उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपके विवाह में आ रही समस्या भी दूर होगी। आप करियर को लेकर कोई डिसीजन थोड़ा सोच समझकर ले, उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। आपको लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करना बेहतर रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।