4 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज यानी 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को दिन के स्वामी शुक्र बुध के साथ गोचर करते हुए लक्ष्मी नारायण योग बना रहे हैं। जबकि आज तिथि है चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि जो माता कालरात्रि देवी को समर्पित है। ऐसे में शुभ संयोग यह भी है कि चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर करेंगे और मंगल एवं गुरु से रक्षित होकर इन दोनों ग्रहों की बीच में संचार करेंगे जिससे की आज दो तरफा लाभ दिलाने वाला दुरुधरा योग भी प्रभाव में रहेगा। इस पर आज आर्द्रा नक्षत्र और शोभन योग का भी शुभ संयोग बना हुआ है जिससे कि आज के दिन कई राशि के जातकों को एक से अधिक स्रोत से लाभ मिलेगा और करियर में ग्रोथ का भी मौका मिलेगा।
ये भी पढे़ंः Budh Grah: 7 अप्रैल से बुध हो रहे हैं मार्गी..इन 5 रशियों पर बरसेगी कृपा!

ये भी पढे़ंः Shani Dev: शनि देव की ये दो प्रिय राशियां..हमेशा बरसती है कृपा!
मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज शुक्रवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे खुशियां आएंगी। पारिवारिक जीवन भी आपका आज सुखमय रहेगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। संतान को अपने क्षेत्र में सफलता मिलेगी जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। कुछ भावनात्मक मुद्दे आपको परेशान कर सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। सामाजिक संपर्क में भी वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको वाहनों के प्रयोग से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका कोई विरोधी खड़ा हो सकता है। सांसारिक सुख-भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको अपनी किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप संतान के लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपको किसी के कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरों की मदद के लिए भी आगे आएंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों को आज कुछ अप्रत्याशित और अनापेक्षित घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको कुछ ऐसी सूचना या जानकारी मिल सकती है जिससे आपको चिंता होगी। आर्थिक मामलों में आप आज अपनी कमाई में वृद्धि के लिए प्रयासरत रहेंगे और कुछ नया काम करने का विचार भी कर सकते हैं। आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार भी आ सकता है। पारिवारिक जीवन आपका आज सामान्य रहेगा लेकिन सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। सर्दी जुकाम और गले से संबंधित समस्या आपको हो सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शेयर मार्केट आदि में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने किसी जरूरी काम को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिल रहा है। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और इसके लिए आपको आज धन भी खर्च करना होगा। बिजनेस में निवेश करने या नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहगे। आर्थिक मामलों में सफलता के बेहतर आसार हैं। घर में बुजुर्ग व्यक्ति हैं तो उनकी सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन उथल पुथल भरा रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव रहेगा। वैसे आपको अपने कार्यक्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुधार आएगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके कुछ अटके काम भी आज संपन्न होंगे। सामाजिक कार्य या राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ विशेष उपलब्धि मिल सकती है। किसी वजह से अचानक यात्रा का संयोग बन सकता है। पिता के मार्गदर्शन से आपको फायदा होगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर में बड़े बुजुर्गों से आपकी खूब पटेगी। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आप उन्नति की राह पर आप आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपने यदि कोई बात परिवार के सदस्यों से छुपा कर रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। लव लाइफ में जहां प्रेम और सहयोग पाएंगे वहीं आज कार्यक्षेत्र में तनाव और उलझन का सामना करना होगा। वैसे दिन के दूसरे भाग में आप अपनी कार्यकुशलता और समझदारी से तारीफ भी प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको कमाई के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन आज अच्छा रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ने की प्लानिंग करेंगे। आप बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं, जिससे आपकी आय भी बढ़ेगी। आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातक आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको आज सोच समझकर कोई भी बड़ा फैसला लेना चाहिए नहीं तो आपको आज नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों की बात करें कि आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा, जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सपोर्ट मिलेगा। अगर आप प्रॉपर्टी अथवा किसी क्षेत्र में लंबे समय के लिए निवेश करते हैं तो दिन इसके लिए अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Pisces) आज आपके मन में कामों को लेकर उलझन रहेगी। किसी दूसरी नौकरी का भी आपको ऑफर आने की संभावना है। परिवार में किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको अपनी किसी डील को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आप किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको किसी अजनबी के कहने में आकर इन्वेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप तरक्की के राह पर आगे बढ़ेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

