31 May 2025 Ka Rashifal

31 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

31 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 31 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही शनिवार रात 9 बजकर 8 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज श्रुति पंचमी है। इसके अलावा आज शनिवार दोपहर पहले 11 बजकर 32 मिनट पर शुक्र मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन कई स्तरों पर उन्नति लेकर आ सकता है। विशेषकर यदि आप सरकारी क्षेत्र, तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े कार्यों में हैं तो अचानक किसी बड़े प्रॉजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई रुका हुआ कार्य वरिष्ठों की मदद से पूरा होगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन संबंधित मामलों में भी कुछ राहत मिलने की संभावना है, खासकर यदि आपने हाल ही में कोई लोन या उधारी चुकाई है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बरकत चाहिए तो भूलकर भी इन जगहों पर न रखें पैसे, नहीं तो आ जाएगी कंगाली!

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं का स्वाधीनता से जांचना होगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, नहीं तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आपके बॉस से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का फोकस कार्यक्षेत्र पर अत्यधिक रहेगा। आपके पास जितना काम है, उससे कहीं अधिक अपेक्षाएं आपसे की जाएंगी, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। खासकर मीडिया, मार्केटिंग, एजुकेशन, लेखन, या सोशल मीडिया से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। हालांकि, आपके बोलने और लिखने की कला आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। किसी मीटिंग में आपकी उपस्थिति और सुझाव सराहे जाएंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए स्थानांतरण या नई भूमिका की संभावना है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। कार्य क्षेत्र में आप महिला मित्रों से सावधानी बरते। आपके मन में यदि कोई बात को लेकर संशय चल रहा है, तो आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने व्यवसाय के कामों में ढील देने से बचना होगा। आपको नौकरी के लिए कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आपको अपने कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपके अंदर नेतृत्व करने की जबरदस्त क्षमता है, लेकिन कभी-कभी इसका प्रदर्शन गलत वक्त पर करना भारी पड़ता है। कार्यक्षेत्र में अपने स्वाभाविक प्रभुत्व को नियंत्रण में रखें और टीम के साथ सामंजस्य बनाकर चलें। जो लोग प्रशासनिक, राजनीति, पुलिस या रक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन आप अपने कौशल से स्थिति को संभाल लेंगे। धन के लिहाज से नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उस पर तुरंत निर्णय न लें। किसी बड़े अधिकारी या सीनियर से मुलाकात लाभदायक हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इस दिशा में लगाएं दीवार घड़ी, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन थोड़ा अस्थिर रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाएं बार-बार बदलने से भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के कामों में भी बाधाएं आएंगी, जिससे मन विचलित रह सकता है। व्यापार में कोई पुरानी योजना निष्प्रभावी साबित हो सकती है, इसलिए नई रणनीति बनानी होगी। धन की स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी पुराने निवेश से छोटा लाभ मिल सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो साझेदार से मतभेद हो सकते हैं। शांत रहकर व्यवहार करने में ही भलाई है। किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों का भाग्‍य नहीं साथ दे रहा है। जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है। यदि आपने शेयर बाजार, क्रिप्टो या किसी शॉर्टकट स्कीम में निवेश किया है तो हानि हो सकती है। पारंपरिक व्यापार में लौटना ही सही निर्णय होगा। कार्यक्षेत्र में मनमर्जी करने से वरिष्ठों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। आपकी मेहनत और समर्पण ही आपको नई दिशा देंगे। पैसों को लेकर कोई नया अवसर भले ही आकर्षक लगे, लेकिन उसमें फंसने से बचें। आज की गलती भविष्य में भारी पड़ सकती है, इसलिए विवेकपूर्ण निर्णय लें।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोग अत्यधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे और किसी भी कार्य को पूर्ण करने की तीव्र इच्छा होगी। छुट्टी का दिन होने के बावजूद भी आप ऑफिस के कामों की योजना बनाते दिखेंगे। यदि आप नेतृत्व की भूमिका में हैं तो टीम को संगठित करने में आपकी भूमिका अहम होगी। धन की बात करें तो कोई रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है। व्यापार में कोई नया प्रॉजेक्ट मिलने का योग बन रहा है। दिन सफलता और आत्मसंतोष से भरपूर रहेगा। अपनी रणनीति किसी के साथ शेयर न करें, गोपनीयता बनाए रखें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अपने किसी मित्र की मदद से अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में काफी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग  अपने साथी के साथ समय बिता कर काफी खुश होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।