31 March 2025 Ka Rashifal

31 March 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

31 March 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 31 मार्च को चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और सोमवार का दिन है। द्वितीया तिथि सोमवार सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। 31 मार्च को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही सोमवार दोपहर 1 बजकर 45 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। 31 मार्च को मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा दोनों ही स्वरूप की पूजा की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लेागों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। सकारणीय दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, अतः प्रयत्नशील रहें और अपने काम पर फोकस करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मामले में लापरवाही बिल्कुल ना करें। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी के बीच किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आप किसी नए घर को खरीदने के लिए कोई डील फाइनल हो सकती है। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा, तभी वह पूरे हो सकेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लेागों को करियर में लाभ और आपको अप्रत्याशित उन्नति हासिल होगी। स्वयं आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए अन्यथा आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। व्यर्थ की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। फालतू के कार्य से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। लंबे समय से परिवार में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से घबराना नहीं है। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको खुशी महसूस होगी। किसी बहस या विवाद में आपकी जीत हो सकती है। व्यापार के मामले में आपको किसी से सलाह लेनी पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर ध्यान दें। धन और सम्मान के मामले में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। सिंह राशि के लोगों को खुशी मिलेगी। वे किसी विवाद में जीत सकते हैं और उन्हें धन और सम्मान भी मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपका कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आपका कोई लेनदेन से जुड़ा मामला सुलझेगा। पूजापाठ में भी आप आगे चलेंगे। आपको अपने खान-पान पर पूरा नियंत्रण बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल नहीं देनी है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। आप पुराने कर्ज चुकाने में सफल होंगे। आपको कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपने बजट का ध्यान रखें। फालतू खर्च से बचें। ऐसी चीजें न खरीदें जो फिलहाल आपके काम की न हों। आपके नए विचारों को सराहा जाएगा और उनसे आपको लाभ होगा। तुला राशि के लोग आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। वे अपने पुराने कर्ज चुका सकते हैं और उन्हें नए विचारों से फायदा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए चिंताओं से दूर रहने के लिए रहेगा। आपसे कर्तव्य आप भावनाओं में बहकर  कोई निर्णय ले सकते हैं। जीवन साथी की भावनाओं से आप खिलवाड़ बिल्कुल ना करें। आपको अपने करियर को चमकाने के लिए कोई अवसर हाथ लग सकता है। आपको बड़ों की बातों को ध्यान से सुना होगा। आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य हैं, तो उनके लिए  कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ नए अधिकार मिल सकते हैं। किसी रचनात्मक काम में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम को आप जरूरी सामान की खरीदारी करेंगे। घर के बड़ों से बहस करने से बचें, उनकी राय सुनें। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। धनु राशि के लोगों को नए अवसर मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि लेंगे और उन्हें पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लेना होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी किचन में इन दो बर्तनों को उल्टा न रखें, नहीं तो..!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से यदि आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आप अपने धन को शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। बिजनेस में भी आपकी कुछ नई समस्याएं खड़ी होगी, जिससे आपको समझ नहीं आएगा कि अपने बिजनेस को आप कैसे आगे बढ़ाएं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय से चलने की आवश्यकता होगी। आपको अपने सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए थोड़ा धैर्य रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। दिन के पहले भाग में लाभ होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। नौकरी में लाभ और सम्मान मिलेगा। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपका सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। अनुभव के मामले में लाभ होगा। इसका मतलब है कि सफलता मिलेगी। उन्हें नौकरी में फायदा होगा और उनका सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करने में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आपको कामो को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपको बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी और आप कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करेंगे। आपको जिम्मेदारियां से घबराना नहीं है। परिवार में बड़े-बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने काम को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।