31 December 2025 Ka Rashifal

31 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

3December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 31 दिसंबर 2025 से पौष मास का 27वां दिन है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। आज पौष पुत्रदा एकादशी पारण, कूर्म द्वादशी, मासिक कार्तिगाई, वैकुण्ठ एकादशी, गौण पौष पुत्रदा एकादशी और वैष्णव पौष पुत्रदा एकादशी है। वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो कि 1:47 एएम, जनवरी 1 तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:24 पीएम से 1:42 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को धीरे-धीरे भाग्य का साथ मिलेगा। लगातार बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी। काफी संघर्ष के बाद आज आपको जीवन की परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज महत्वपूर्ण और फलदायी यात्रा की संभावना भी नजर आ रही है। छोटे मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर कुछ उलझनें रहेगी, उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। यदि आपकी कोई डील अटकी थी, तो वह फाइनल हो सकती हैं। आप अपनी संतान को कोई नया वाहन दिलाने की योजना बनाएंगे और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। सिंगल लोगों की उनके प्यार से मुलाकात होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान रह जाएंगे। आपकी खुद की नजर भी आपकी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को बनाए रखने के लिए आपको मेहनत करनी होगी। आगे चलकर प्रतिष्ठा को धक्का लगने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में खुद की प्रशंसा की इच्छा से दूर रहें। अपने कार्य में ध्यान केंद्रित करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखा सकते हैं, जिससे कोई गड़बड़ी भी हो सकती है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी संबंधियों से खूब पटेगी और बिजनेस को लेकर आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में मेहनत अधिक होगी।

सिंह राशि (Leo)  आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान कर सकती है। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय में उतार-चढ़ाव हो रहा है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य और आराम का त्याग करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढना होगा और अपनी वाणी के सौम्यता बनाए रखनी होगी। किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको समय रहते पूरा करने की कोशिश करनी होगी। आप यदि किसी काम को लेकर परेशान थे, उसके लिए आप अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले और किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।

तुला राशि (Libra)  आज आप बिना कारण के ही परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, कुछ परेशानियां आप अपने स्वभाव के कारण भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपके प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है। किसी नए काम में आप थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाएं और आपको  समय का सदुपयोग करके कामों का करना होगा। आप किसी नयी नौकरी को ढूंढने में लगे थे, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेते रहने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहों की चाल से आपको भाग्य का साथ मिलता दिख रहा है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपको बड़ों का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर लोगों को हैरान करेंगे। आपके अंदर कुछ एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप कामों को समय से निपटाने में लगे रहेंगे। आपका ध्यान इधर-उधर के कामों में भी लग सकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर आप अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  वरिष्ठ अधिकारियों के साथ निकट संबंध और तालमेल से लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर प्रमोशन के अवसर भी दिख रहे हैं। आयात-निर्यात के व्यवसाय की शुरुआत करने का फैसला भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से लंबी यात्राओं के योग प्रबल हो रहे हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे और आपके खर्च बढ़ेंगे, जो आपको थोड़ी समस्या दे सकते हैं। आपको अपने परिवार में बड़े बुजुर्गों की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपका कोई भारी नुकसान करा सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें