30 January 2025 Ka Rashifal

30 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

30 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

30 जनवरी को माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि गुरुवार शाम 4 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। 30 जनवरी को शाम 4 बजकर 11 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही गुरुवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शुक्रवार सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक घनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 जनवरी को रात 9 बजकर 51 मिनट पर हर्शल मार्गी हो रहे हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में इस दिशा में रखें कम्प्यूटर-लैपटॉप..होगी तरक्की!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी और आप काफी हद तक पैसों की बचत कर पाएंगे। आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आपको किसी कारण से दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको छोटे मोटे काम के लिए काफी समय निकालना पड़ सकता है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, इसलिए प्रयास करते रहें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपका पूरा लाभ मिलेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। दान और धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों को करियर में आगे बढ़ने से लाभ होगा। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी नजर भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। प्रगति की इस गति को तरक्‍की रखने से आपको लाभ्‍ज्ञ होगा। किसी अशुभ कार्य से आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। दूसरों की मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको धन लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आपकी इनकम करने से खुशी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए लाभ और तरक्की के योग हैं, कारोबार में सम्‍मान में लेकिन कारोबार की चिंता आपको परेशान कर सकती है। व्यवसाय में अनियमितता और अस्थिरता बनी रहेगी। आलस्य और आराम छोड़कर ही नौकरी या व्यवसाय में सुधार संभव है। मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसलिए कड़ी मेहनत करें और सफलता प्राप्त करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन परेशानी और चिंता वाला रहेगा। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। सावधानी से काम करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में लोग परेशानी पैदा कर सकते हैं। साहस और बुद्धिमानी से विरोधियों को परास्त कर सकते हैं। मन की कमजोरी और बुरी आदतों को छोड़ें। सकारात्मक रहें और चुनौतियों का सामना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। रुका हुआ धन मुश्किल से मिलेगा और कुछ योजनाएं अधूरी रह सकती हैं। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें। व्यवसायिक उन्नति से आत्मविश्वास बढ़ेगा और तरक्की होगी। धैर्य बनाए रखें और मेहनत करते रहें, आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

ये भी पढ़ेः Vasant Panchami: कब है वसंत पंचमी..पूजा का शुभ मुहूर्त जान लीजिए

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें स्वाधीनता से जांच लें। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ और तरक्की मिलेगी। सभी काम बिना रुकावट के पूरे होंगे। कार्य-व्यवसाय के तनाव को खुद पर हावी न होने दें। नई योजनाएं सफल होंगी और भाग्य का साथ मिलेगा। अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। निराशा को मन में जगह न दें, समय अनुकूल है। इसका पूरा लाभ उठाएं। आपके कारोबारी संबंधों में लाभ के योग हैं और आपको धन में वृद्धि के योग हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बिजनेस में भी अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।