29 September 2025 Ka Rashifal

29 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 29 सितंबर 2025, आश्विन मास का 22वां दिन है। पंचांग के अनुसार, यह आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो शाम 4:31 बजे तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज सोमवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे।

आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:47 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 7:43 बजे से 9:12 बजे तक रहेगा। इस दिन सरस्वती पूजा का पहला दिन है, जिसे सरस्वती आह्वान कहा जाता है। साथ ही नवपत्रिका पूजा भी की जाएगी। सोमवार के दिन व्रत रखने की विशेष परंपरा है, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आपके मन में काम को लेकर नए विचार आएंगे, जो आपके बॉस को भी खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपके बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। परिवार में किसी सदस्य को पढ़ाई को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों का दिन संतोष और शांति से बीतने वाला है। आपके द्वारा राजनीति क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगा। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंध आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। इससे आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आपके दिन का समय तो शुभ रहेगा, लेकिन रात के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, संतान पक्ष से राहत और सुख मिलता हुआ दिख रहा है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको अपने जरूरी कामों की सूची बनाकर चलना होगा। व्यवसाय की योजनाएं आप थोड़ा सोच समझकर बनाएं। पार्टनरशिप में आपको एक साथ काम करने से बचना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। पार्टनरशिप में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें। आप अपने कर्जो को भी उतारने की कोशिश करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  चंद्रमा षष्ठम भाव में है, जो कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। इसके फलस्वरूप आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान सम्मान में वृद्धि होगी। संतान से जुड़े कुछ दायित्व को पूरा करने का आपको समय मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने का संयोग बन रहा है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। शाम से लेकर रात कर प्रियजनों से भेंट होगी और कोई शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आज आप अपना धन का कुछ हिस्सा बचत की योजना में लगाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में न पड़ें, तो इससे आपका भी कोई भारी नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई आपके ऊपर झूठा आरोप लगा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  बुध की प्रथम भाव में स्थिति कन्या राशि के जातकों के पराक्रम को बढ़ाएगी। व्यापार और रोजगार से संबंधित प्रयास में आपको जबरदस्त सफलता प्राप्त होगी। वहीं, संतान पक्ष से भी शुभ समाचार प्राप्त होता दिख रहा है। दोपहर के लंबे समय से चल रहे किसी कानूनी विवाद में जीत मिलने की संभावना भी बन रही है। इससे आपको खुशी मिलेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगा।

तुला राशि (Libra)  आज आपकी इनकम बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा और भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती हैं। आपके घर का कोई काम यदि अटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है और आपको व्यवसाय में भी मन मुताबिक लाभ मिलेगा। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो उसमें आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि में शनि के प्रभाव से कुछ आंतरिक विकार हो सकते हैं। वायु, मूत्र या रक्त संबंधी परेशानियां उभर सकती हैं। आज के दिन अपने स्वास्थ्य की जांच कराए और अच्छे डॉक्टर से उचित चिकित्सा सलाह लें। इसके कारण आपको अधिक चलना-फिरना पड़ सकता है, जिससे थकान रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Astrology: इन राशियों का आज से भाग्य परिवर्तन शुरू, 10 अक्टूबर तक सूर्य गोचर

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी उलझनें रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना है। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आप किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। आपकी संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नहीं थकेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे। सत्ता पक्ष के साथ संबंधों का आपको लाभ मिलेगा। वहीं, ससुराल पक्ष से भी आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वहां से धन प्राप्ति होती हुई दिख रही है। शाम के समय से लेकर रात्रि तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर आप किसी बड़े काम को करने की योजना बनाएंगे, लेकिन विद्यार्थी अपने पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाएं रखना होगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा, नहीं तो आपके बेवजह के लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Diwali: दिवाली बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र बनाएंगे त्रिकोण राजयोग

मीन राशि (Pisces)   मीन राशि के जातकों का आज का दिन संतान की चिंता में बीत सकते है। दांपत्य जीवन की बात करें तो लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है, जिससे आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। बहनोई या साले से लेन-देन आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। पुण्य कार्यों पर कुछ खर्च भी हो सकता है। किसी यात्रा में जाते समय अतिरिक्त सावधान बरतें। बृहस्पति के त्रिकोण योग के कारण कोई मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने की संभावना बन रही है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।