28 December 2025 Ka Rashifal

28 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

28 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 28 दिसंबर 2025 से पौष मास का 23वां दिन है। आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज शाकम्भरी उत्सवारम्भ और मासिक दुर्गाष्टमी है। वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो सूर्य देव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि 11:59 एएम तक जारी रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:02 पीएम से 12:43 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 4:15 पीएम से 5:33 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुए कार्य समय पर संपन्न होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में उम्मीद के मुताबिक सफलता मिलेगी। समाज के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई डील अटकी हुई थी, तो उसे आप फाइनल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आप अपनी महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  इष्ट देव के आशीर्वाद और कुलदेवी की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात होने तक शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरुषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे, नहीं तो आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। बिजनेस में आपकी रूकी हुई योजनाएं आपको बेहतर लाभ देगी। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में पूरी मेहनत से जुटेंगे, जिससे उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलना होगा।

सिंह राशि (Leo)  आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में भाई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आप अपने अधूरे पड़े कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी काम को लेकर अपने बॉस से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय को लेकर पछतावा हो सकता है। यदि आपकी कोई दांतों से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। बिजनेस में आपको पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको अपनी जीवनसाथी से कोई बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। आपका कोई वाद-विवाद खडा हो सकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ आप किसी पार्टी यादव करने की योजना बना सकते हैं, लेकिन आप किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण आपको कोई नुकसान हो सकता है। आपको वाहन सावधानी से चलाने होंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई लेनदेन से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपनी काम को लेकर  कार्यक्षेत्र में अपने जूनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।  आप काम को लेकर मेहनत अधिक करेंगे।

ये भी पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  राशि स्वामी शनि की मार्गी स्थिति के कारण भ्राता को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सायंकाल के समय माता के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा और परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कुछ वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होंगे। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें