27 December Ka Rashifal

27 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

27 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 29 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज के दिन सफला एकादशी व्रत का पारण भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: जानिए किस दिशा में होना चाहिए डाइनिंग टेबल? वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान

मेष राशि (Aries)  ​ मेष राशि वालों का दिन शुभ है और भाग्‍य आपका साथ देगा। महत्वाकांक्षी लोगों का दिन शुभ होगा और कारोबार में आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य आपका साथ देगी। यात्रा से सामान्य लाभ होगा। दोपहर बाद उच्चाधिकारियों से विवाद हो सकता है। संभलकर काम करें। शाम को योजनाएं पूरी होंगी और आपको लाभ होगा। मेहमानों के आने से आपका खर्च बढ़ सकता है। इसलिए हर काम को सोचकर करें।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, उसे पूरा करने में आपके भाई आपकी पूरी मदद करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको समझौता करने की आवश्यकता है। आप अपने माता-पिता से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत करेंगे। आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का किसी काम में मन नहीं लगेगा और आपको किसी कारण से निराशा का अनुभव होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के काम में रुकावट आ सकती है। दोपहर बाद नए काम की योजना बनेगी और आपको लाभ होगा। अच्छे कामों से मन प्रसन्न रहेगा और पुण्य कार्यों से आपको लाभ होगा। रात का समय सामाजिक कार्य में बीतेगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई ऐसी बात सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को अपने दम पर करके दिखाएंगे। आपके बॉस आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी टेंडर के मिलने से आपका बिजनेस अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपकी रुचि अच्‍छे काम में बनेगी। जिस योजना पर काम कर रहे हैं, उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। विरोध के बावजूद आपके काम पूरे होंगे और लाभ मिलेगा। जो लोग बिजनस करते हैं उसमें आपको अच्‍छा मुनाफा होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बने हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से आप पार्टनरशिप की ओर हाथ बढ़ा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। विद्यार्थी  यदि कहीं बाहर किसी कोर्स में दाखिला लेने के लिए तैयारी कर रहे थे, तो उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है, जिसमें आप कोई पुराने गिले शिकवे में न उखाड़ें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को करियर में लाभ होगा और आपके सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती सामान खोने या चोरी होने का डर है, सावधान रहें। मन लगाकर काम करें। आपकी योजनाएं सफल होंगी और कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए कोई निराशाजनक सूचना लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रमोशन होते होते रुक सकता है, जिससे आपका मन दुखी रहेगा। आपके खर्च बढ़ेंगे, जिसके लिए आप अतिरिक्त आय कमाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव न करें। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius)    धनु राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा और आपको करियर के मामले में लाभ होगा। आसपास का माहौल विपरीत रहेगा। धैर्य और अच्छे व्यवहार से माहौल को ठीक करेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने से परेशानी हो सकती है। रात का समय आनंद में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कहीं से कोई काम की खबर आपको मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ससुराल में किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में आपकी कोई बड़ी दिल यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो उसके मिलने की भी संभावना बन रही है।  परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लाएंगे, जिसके लिए आप अच्छा खासा खर्चा भी करेंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए भी आप कोई प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को लाभ होगा। व्यापार में योजनाएं सफल होंगी। बड़ी सफलता मिलने से खुशी होगी। अधिक धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में पिछले चार दिनों से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी। झगड़े को बातचीत से सुलझाएं। रात का समय घूमने-फिरने में बिताएंगे। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं और ऑफिस में आपको बड़ी जिम्‍मेदारी मिल सकती है। आपके संबंधों में लाभ होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा। आप अपने जीवन साथी को लेकर कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। व्यवसाय में आप कुछ योजनाओं की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।