27 December 2025 Ka Rashifal

27 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

27 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 27 दिसंबर 2025 से पौष मास का 22वां दिन है। आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे। आज गुरु गोबिन्द सिंह जयंती और मण्डला पूजा है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो कि 1:09 पीएम तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:02 पीएम से 12:43 पीएम तक है। इस दिन राहुकाल 9:47 एएम से 11:05 एएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान-समान में वृद्धि होने से खुशी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको अपने भाई बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज दिन की शुरूआत अच्छी रहने वाली है। दिन के पहले भाग में व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं को हल करने का मौका मिलेगा। किसी प्रतियोगिता में अगर आपने हिस्सा लिया है तो आज के दिन उसमें जीत मिल सकती है। हालांकि, आज के दिन आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करना होगा। प्यार के मामले में आज का दिन शुभ रहने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी राजनीतिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। कठिन मामलों पर बातचीत से समाधान मिलेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण कामों पर फोकस रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। स्टूडेंट्स मैथ्स में भाई की मदद ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, तो उसमें आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जिसमें आपका काफी धन भी व्यय होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनेस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और आपकी आय पहले से बेहतर होगी। आपको अपनी माताजी से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपको बहुत बिजी रखेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ईमेल्स का जवाब देना जरूरी होगा। कोई पुराना दोस्त अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। अगर आपसे उधार मांगे तो पहले आप अपनी सेविंग्स पर जरूर नज़र डाल लें।

मकर राशि (Capricorn)  आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आपके मन में किसी काम को लेकर डर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। किसी से यदि धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी से मांगकर आपको वाहन चलने से बचना होगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिये जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं।

ये भी पढ़ें: Mahalakshmi Rajyog 2026: नए साल में बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, कई राशियों की बदलेगी किस्मत!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे और बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह की कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें