26 September 2025 Ka Rashifal

26 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 26 सितंबर 2025, आश्विन मास का 19वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रातः 9:32 बजे तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि का आरंभ होगा। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में स्थित रहेंगे, जबकि चंद्रमा दोपहर 3:23 बजे तक तुला राशि में और उसके बाद वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे।

पंचांग के अनुसार आज का अभिजीत मुहूर्त 11:48 एएम से 12:36 पीएम तक रहेगा। वहीं, राहुकाल का समय 10:42 एएम से 12:12 पीएम तक निर्धारित है। आज उपांग ललिता व्रत है। साथ ही, वार के अनुसार शुक्रवार का व्रत रखा जा सकता है, जो कि माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। कार्यस्थल पर लंबे समय से अटका हुआ कोई जटिल कार्य आज अचानक पूर्ण हो सकता है। अपने पारिवारिक और गृहस्थ जीवन को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको प्रयास करना होगा। जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। आपको बॉस की कोई बात बुरी लग सकती हैं। माताजी भी आपकी किसी बात को लेकर विरोध कर सकती हैं, इसलिए आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी दूसरे की बातों में आकर कोई बिजनेस में बड़ा जोखिम ना लें। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। किसी भी जटिल कार्य को करने का आपका रचनात्मक तरीका आपको नई पहचान दिलाएगा। आपकी यही योग्यता और समझदारी अधिकारियों को पसंद आएगी, आगे चलकर आपके करियर के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। इस समय आपको मेहनत और लगन के साथ कार्य करते रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे, लेकिन परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आपको कोई चोट-चपेट आदि लगने की संभावना है, इसलिए आप किसी से वाहन मांगकर ना चलाएं और थोड़ा सावधानी बरतें। आपको किसी बात को लेकर जिद या अहंकार में नहीं रहना है, नहीं तो आपके पिताजी नाराज हो सकते हैं। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के जातकों के स्वभाव में ही नेतृत्वकर्ता का होता है। ऐसे में अक्सर ये लोग कार्यक्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने का प्रयास करते रहते हैं। हालांकि, इनकी यह प्रवृत्ति कभी-कभी लोगों के बीच आलोचना का कारण भी बन सकती है। इसलिए बेहतर होगी की आप अधिकार जताने से पहले अपने काम की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करें। एक अच्छा अधिकारी बनने से पहले आपको एक अच्छा कार्यकर्ता बनने का प्रयास करना हो

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना नहीं रखनी है। आप कार्यक्षेत्र में काम को लेकर अपनी आंख व कान खुले रखें। अविवाहित जातकों के जीवन में उनके साथी की दस्तक हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा अस्थिर नजर आ रहा है। सुबह से ही व्यक्तिगत जीवन के साथ कार्यक्षेत्र में कुछ अजीब-सा माहौल बना रहेगा, जो आपको परेशान कर सकती हैं। व्यापार और कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में नजर नहीं आ रही है। ऐसे में आपको संयम और धैर्य बनाए रखना होगा। जल्द ही आपके जीवन में सभी प्रकार की बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। पारंपरिक कार्यो से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपकी संतान से बेवजह किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको आज सूझबूझ दिखाकर अपने कामों को करना होगा और आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है।

ये भी पढ़ें: Astro: 27 सितंबर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की बरसेगी कृपा!

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा होगा। छुट्टी के बावजूद आपका मन अन्य कार्यों को निपटाने के लिए प्रेरित करेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपकी गति उम्मीदों के कम चल रही है, जिससे आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। ऐसे में धैर्य के साथ योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य आपको सफलता दिलाने में मदद करेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए सुख-शांति से भरा रहने वाला रहेगा। आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपको किसी चल या अचल संपत्ति संबंधित विवाद पर थोड़ा चुप रहने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे और आपके बॉस आपके काम से काफी खुश होंगे। आपके प्रमोशन की बात आगे चल सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आराम करने के लिए उत्तम रहेगा। लंबे समय तक आपने जो कड़ी मेहनत और संघर्ष किया है, उसके बाद आपको थोड़ी शांति और एकांत की आवश्यकता महसूस हो सकती है। यह समय मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने का है। सही मानसिक स्थिति के साथ ही आप भविष्य में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: Diwali: दिवाली बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र बनाएंगे त्रिकोण राजयोग

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी, जिसके लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार में बदलाव लाना होगा। आप किसी अजनबी से सलाह लेने से बचें, लेकिन आर्थिक मामलों में आप पूरी स्पष्टता बनाए रखें, नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।