26 November 2025 Ka Rashifal

26 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

26 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 26 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 21वां दिन है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:25 ए.एम. से 12:07 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 11:46 ए.एम. से 1:07 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास का द्वादशी तिथि का अगला दिन (त्रयोदशी) है तथा बुधवार होने से गणेश जी और बुध देव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। किसी भी व्यक्ति से जल्दबाजी में वादा करने से बचें। आप जिसकी मदद करने की सोच रहे हैं वो आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में किसी भी प्रोफेशनल निर्णय में स्पष्टता रखें। अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। समाज में आपके अच्छे कामों की सराहना होगी  और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप कोई काम समय से पूरा करने के लिए समय निकालेंगे।  आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जिसमें जिम्मेदारी अधिक होगी। चलते-फिरते किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात भी हो सकती है। आपको किसी की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। हालांकि, दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन सकारात्मक रवैया अपनाकर ही आप आगे बढ़ सकते हैं।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। पार्टनरशिप में आप कोई व्यवसाय करने की ना सोंचे। यदि आप किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी।

सिंह राशि (Leo)  आज आपको कार्यस्थल और आसपास के माहौल पर नजर बनाए रखनी होगी। आपका विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच रहा है। ऐसे में सतर्क रहें और अपनी योजनाओं को बहुत अधिक साझा न करें। किसी पर आंख बंद कर के भरोसा न करें और धैर्य के साथ काम करें।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानी दूर होंगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा और यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आप समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान पढ़ाई-लिखाई को लेकर किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकती है। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

तुला राशि (Libra)  आज के दिन आप किसी उलक्षन में पड़ सकते हैं। किसी अनुचित प्रस्ताव से परेशानी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि अपना पक्ष साफ कर दें। किसी भी तरह की गलतफहमी संबंधों में तनाव पैदा कर सकती है। अपने शब्दों और व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो वह भी दूर होगी। आपके मन में किसी काम को लेकर कोई उलझन है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय में समय व्यतीत करेंगे, लेकिन आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn)  आज किसी पुराने संकल्प को पूरा करने के लिए अच्छा दिन है। किसी धर्मस्थल पर जाने की योजना भी बन सकती है। आज किसी भी मामले को जितना खींचेंगे, उतनी ही परेशानी का सामना करना पड़ेगा। खर्चों के भी बढ़ने की संभावना नजर आ रही है। समय पर निर्णय लेने से हालात आपके पक्ष में आ जाएंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कोई जोखिम लेने से बचना होगा। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। अपने बॉस से आप किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  लंबे समय के बाद आपकी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। आज के दिन कोई नया पद या कोई भूमिका आपको मिल सकती है। ऐसे में बिना किसी देरी के उसे तुरंत स्वीकार कर लें। यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आप अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करें, तो बेहतर रहेगा। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। आप संतान की करियर से निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई नया विवाद खड़ा हो सकता है। आज आप मित्रों के साथ आनंद में समय व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह के बाद पक्की हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें