25 January 2025 Ka Rashifal

25 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

25 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 36 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज षट्तिला एकादशी का व्रत किया जायेगा।

ये भी पढ़ेः Rajyog: इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! बन रहा राजयोग

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत शुभ है। सफलता आपके कदम चूमेगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। हर फैसले में आपको फायदा होगा। पूजा-पाठ में आपकी रुचि बढ़ेगी। धन और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक और धार्मिक कामों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सेहत आपकी बिगड़ सकती है, सेहत पर ध्‍यान दें और बाहर का खाना खाने से बचें और फालतू खर्च न करें। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे आपका तनाव बढ़े। विवादों से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें।

वृष राशि (Taurus)  वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपने यदि परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो उसे आपको पूरा करना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको कामों में थोड़ा सोच समझकर निवेश करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। पैसों के मामले में आपको परेशानी हो सकती है। कोई फैसला न ले पाने की वजह से आपके कामों में रुकावट आ सकती है और नुकसान हो सकता है। परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारियों की कृपा आपके ऊपर रहेगी। आपकी किस्‍मत आपका साथ देगी। रात का समय परिवार के साथ खुशी और आनंद में बीतेगा। दिन के समय आप मौज-मस्ती में समय बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को करियर को लेकर कोई निर्णय ले, तो उसमें अपने पिताजी से राय अवश्य लें। आपका मन परेशान होने से इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपका काम लटक सकता है। आप अपने घर के रखरखाव  साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यापार में सफलता से भरा होगा। व्यापार में कुछ बदलाव करने से आपको लाभ होगा और आपके नए आइडिया क्लिक कर जाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपको पैसा व सम्मान दोनों मिलेगा। परिवार वालों से आपको मदद और सहयोग मिलेगा। शाम से रात तक आप घरवालों के साथ खुश रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप सामाजिक काम और मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। जरूरत से ज्यादा पैसा मिलने से आप अपने ऊपर से अपना नियंत्रण खो सकते हैं, सावधान रहें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा, किसी मामले में नुकसान भी हो सकता है। अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी वजह से आपका मन दुखी हो सकता है। आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको धन के मामले में कोई फैसला लेने से पहले सावधान रहना चाहिए। वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप मौज-मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी इनकम पर सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपके खर्च भी बेतहाशा बढ़ेंगे,  जिसका असर आपकी इनकम पर भी पड़ेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन लाभ और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। बुद्धि, विवेक और ज्ञान में वृद्धि होगी। रुके हुए पैसे मिलने से काम पूरे हो सकते हैं। आपके बच्चे को अचानक कोई तकलीफ हो सकती है। जिस पर आप भरोसा करते हैं, वो आपसे विश्वासघात कर सकता है। इसलिए सावधान रहें और किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपका दिन लाभ और तरक्‍की से भरा होगा। आपकी सभी योजनाएं सफल होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए उन्नति के राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कारोबार में आपको अच्छे सफलता मिलेगी। आप किसी जमीन-जायदाद आदि में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ थोड़ा अधिक रहेगा, जिसे लेकर आप परेशान रहेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उग आए तो भूलकर भी न करें ये काम

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा और सारे काम पूरे होंगे। लेकिन पैसों के मामले में नुकसान हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश न करें, वरना नुकसान हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर नए कामों में पैसा लगाना पड़े तो लगाएं, आपको फायदा होगा। बच्चों की नौकरी और शादी जैसे शुभ कामों के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन आपके लिए वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी की कोई मन की इच्छा को आज पूरी हो सकती हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। संतान को भी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा में सफलता हासिल होगी। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।