24 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 24 जुलाई 2025 का दिन बहुत शुभ है। इस दिन की शुरुआत ज्ञान के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति से शुरू होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से जीवन में सौभाग्य सुख समृद्धि की वृद्धि होती है। किसी भी काम में विग्घ नहीं आता है। गणेश जी की आराधना करने से सभी संकटों का नाश होता है। सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आपके ऊपर कुछ अचानक से नया काम आ सकता है। साथ ही आज सरकारी क्षेत्र से काम में आपको आज सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो आ सकती है परेशानी। घर परिवार के मामले में दिन आज अच्छा रहेगा। यदि आपकी अपने परिवार के सदस्यों से कुछ दूरी थी, तो वह आज दूर हो जाएंगी। आज आपके भाई-बहन हर काम में आपका पूरा सहयोग करेंगे। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई बड़ी चाहत आपकी आज पूरी हो सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके बेतहाशा खर्च बढ़ सकते हैं। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा और आप अपने भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आपकी परिवार के सदस्यों से खटपट होने की संभावना है, लेकिन यदि आपसे कोई गलती हो, तो आप उसमें तुरंत माफी मांग लें। किसी सरकारी काम में लापरवाही करना आपको नुकसान दे सकता है। आपका डूबा हुआ धन मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ेंः Astro: 100 साल बाद पितृ पक्ष में एक साथ सूर्य-चंद्र ग्रहण! इन राशियों का आएगा गोल्डन टाइम!
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपकी राशि में आज गजकेसरी योग बना है जो आपके लिए लाभदायक है। आपको परिश्रम का पूर्ण प्रतिफल और लाभ मिलेगा। आप आज शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप आज अपनी आर्थिक योजना को सफलता पूर्वक लागू कर पाएंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आप आज शाम किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आप दिखावे के चक्कर में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जो आपकी चिंताओं को बढ़ाएगा। किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से करियर को लेकर कोई निर्णय सोच समझकर लें। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आने वाले समय में आपके लिए अच्छे रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास सकते इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी और आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप काम में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और आप उत्साहित महसूस करेगे। आपके प्रयास से आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। उच्च अधिकारियों के कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन उसमें आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा कम लगाएं। माताजी से आपका वाद-विवाद होने के संभावना है। आपको अपने सेहत पर भी थोड़ा ध्यान देना होगा और किसी से कोई बात आप सोच समझकर करें। आप किसी दूर रह रहे परिजन से मुलाकात कर सकते हैं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी और यदि आपके पारिवारिक रिश्तों में कोई मतभेद था तो वह दूर होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको आज कोई मनचाहा लाभ मिलेगा। आप अपने बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे और आपके बच्चे भी आज कुछ बेहतर कार्य करके आपको खुशी प्रदान करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कुछ प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आप आज बिजनेस में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपने करीबियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। जो विद्यार्थी किसी विषय में बदलाव चाहते हैं, तो वह भी किसी अध्यापक की सलाह के बिना ना करें। आप दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सिंगल लोगों को उनके प्यार से मुलाकात हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः Gajkesari Yog: 24 साल बाद सावन में गजकेसरी योग, इस राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा!
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन शुभ रहने वाला है। आपके प्रभाव और लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में किया गया प्रयास आज सफल होगा। आप आज परिवार के साथ सुखद पल बिताएगे और पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज धातु और बिजली के कारोबार में लाभ पाएंगे। राजनीतिक संपर्क का भी आपको आज फायदा मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण काम जो आपका अटक रहा था वह आज पूरा हो सकता है। आप आज कहीं से कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान दें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आज आप किसी से कोई उधार का लेनदेन ना करें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी की सलाह पर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कामकाज में आप आज सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। आपको आज पिता और पैतृक धन संपत्ति से लाभ मिलेगा। बिजनेस में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी में आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। आप आज धर्म कर्म के काम में भी भाग लेंगे और दोस्तो से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय से संबंधित फैसलों को आवेश में आकर न लें। अपने पार्टनर पर पूरे निगरानी बनाकर रखें। आपकी सुख-साधनों में वृद्धि होगी और ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। सरकारी क्षेत्रों में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें शांत रहें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

