aaj 23 july ka rashifal

23 July 2025 Ka Rashifal: 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

23 July 2025 Ka Rashifal: आज तारीख है 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार। सावन मास के बुधवार यानि आज सावन शिवरात्रि जैसा पवित्र दिन है। इस दिन शिव जी का पूजन करने से जातकों को सुख-समृद्धि व यश-कीर्ति की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन की शिवरात्रि भगवान शिव व माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए इस खास दिन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। यहां देखें 12 राशियां अपना आज का राशिफल, किस राशि को मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद।

मेष  (Aries)   आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपका उधार दिया हुआ धन आपको मिल सकता है, लेकिन आपने यदि पार्टनरशिप की थी, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें बिना एक्सपर्ट की राय के बिना आगे ना बढ़ें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर आप खरे उतरेंगे। आपकी दी गई सलाह पर परिवार के सदस्य अमल करेंगे।

वृषभ (Taurus)    थोड़ा व्यस्त लेकिन फलदायी दिन रहेगा। परिवार से जुड़ी कुछ चिंताएं रह सकती हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है, संभलकर बात करें। सिंगल लोगों को प्यार में देरी हो सकती है। नई योजना पर काम शुरू करने का समय है। व्यवसाय में नई डील फाइनल हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उधारी चुकाने के लिए अच्छा समय है। दांत या गले की समस्या परेशान कर सकती है। बोलते समय संयम रखें।

मिथुन (Gemini) कार्यक्षेत्र में वातावरण सुधरता नजर आ सकता है। जिससे आपका तनाव कम होगा और इसी के चलते स्वास्थ्य भी बेहतर होता जाएगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभ देगा. आर्थिक दृष्टि से दिन सकारात्मक रहेगा. लाभ के योग हैं। व्यापार के मामले में अगर आप अपना धन किसी सही योजना या निवेश में लगाते हैं, तो इससे लाभ प्राप्त हो सकता है।  

कर्क (Cancer)   संतान की उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। महत्त्वपूर्ण निर्णय के लिए दूरदर्शिता से काम लें।

सिंह (Leo)  सूर्य द्वादश गोचर करके बिजनेस व कॅरियर में शुभ फल देते हैं। चन्द्रमा एकादश हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष , वृष व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें।

कन्या (Virgo)  कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन लाभ लेकर आएगा, इस दिन बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी. बुध का प्रभाव आपको स्मार्ट निर्णय लेने में मदद करेगा. जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा. लकी रंग- हल्का नीला, लकी नंबर- 6, उपाय- दुर्गा सप्तशती के किसी एक श्लोक का पाठ करें.  

तुला (Libra)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी बुद्धि से समय पर निर्णय लेकर कोई गड़बड़ी होने से बच सकते हैं। आपको पुरानी योजनाओं से अच्छा लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने किसी विरोधी की बातों में न आएं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सभी कामों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और नौकरी में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आपके सारे रिश्ते बढ़िया रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)  गुरु व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम भाव के गोचर में हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चन्द्रमा व गुरु फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। शनि पँचम है, संतान की प्रगति को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सूर्य उपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

धनु (Sagittarius)   व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और कार्यक्षेत्र में कामकाज अच्छा चलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी समय अनुकूल है। वहीं, घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है और विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ते की बात भी हो सकती है। ऐसे में आप अपने घर में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।

मकर (Capricorn)    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। भाई व बहनों से आपको मेलजोल बनाए रखनी होगी, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।  आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

 कुंभ (Aquarius)    कुंभ राशि वालों को बुधवार के दिन दोस्तों का सहयोग मिलेगा. आपका आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ेगा. रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, लोगों को प्रभावित करेंगे, आपकी यात्राएं लाभकारी रहेंगी.  मनचाही सफलता और आत्मबल में वृद्धि होगी. ऑनलाइन या मीडिया से जुड़े कार्यों में लाभ हो सकता है. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.

 मीन (Pisces)    मीन राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको परिवार का कदम कदम पर साथ मिलेगा। फैमिली बिजनेस करते हैं तो कल आपको अतिरिक्त लाभ मिलने के आसार हैं। इसके साथ ही आज आपको करीबी रिश्तेदारों खासकर मातृ पक्ष की तरफ से लाभ मिल सकता है। रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, ट्रांसपोर्ट आदि के बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।