23 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
23 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 43 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में मार्गी होंगे।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इन संकेतों से पता लगाएं घर में वास्तु दोष है या नहीं

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन सम्मान से भरा होगा और आपको शुभ कार्य के लिए सरकार की तरफ से सम्मान मिल सकता है। कर्ज लेने से पहले सोच-समझ लें कि आप चुका भी पाएंगे या नहीं। पुराने दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। जीवनसाथी के परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा और तालमेल काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, लेकिन पारिवारिक विवादों के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा, जिससे आपका मन काम करने में भी कम लगेगा। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को कर सकते हैं, जिससे आपके मन में चल रही टेंशनों से भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामो में आपका पूरा साथ देंगे।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है और करियर में आपको कोई नुकसान हो सकता है। फिजूलखर्ची से बचें। सामाजिक काम में रुकावट आ सकती है। अचानक कुछ लाभ होने से धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। शाम से रात तक का वक्त परिवार के लोगों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज आपको अपने कामों में लापरवाही करने से बचना होगा। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों से अपने काम आसानी से निकलवा सकेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी। आपका कोई काम बिगड़ते बिगड़ते रह सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। मानसिक बेचैनी, उदासी और चिंता आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के दूसरे हिस्से में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी मिल सकती है। मीठी बातें करें, नहीं तो रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। अगर आँखों से जुड़ी कोई समस्या है तो उसमें सुधार होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने मन मे किसी के प्रति नकारात्मक विचारों को न रखें। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। संतान को किसी नए स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाएं। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपको धन का निवेश बड़ा लाभ करवाएगा। आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों की मदद करेंगे और उनकी सेवा भी करेंगे। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा रखें। नए कामों में निवेश करना शुभ रहेगा और आपके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपकी तरक्की होगी और सम्मान में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के जातक के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में चिड़चिड़ापन रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा, लेकिन आपके कुछ नए विरोधी भी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी के कहने में आकर कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे और पारिवारिक मामले आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों की विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। दान-पुण्य और परोपकार की भावना बढ़ेगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे तो आपको लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम से रात तक पेट की समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही है?
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आज दिन मिला जुला रहने वाला है। भाई व बहनों से किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी से धन उधार सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों पर अधिक भरोसा नहीं करना है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपके धन सम्मान में वृद्धि के योग हैं। नई-नई खोज करने में समय बिताएंगे। जरूरत के हिसाब से ही खर्च करें। परिवार के लोगों से धोखा मिल सकता है। सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा, नौकर-चाकरों का सुख मिलेगा। शाम से रात तक छोटी यात्रा हो सकती है, जो फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। आप अपने खर्चों को थोड़ा नियंत्रित करने की कोशिश करें और दिखावे के चक्कर में न आएं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप किसी गलत जगह इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी कुछ योजनाएं आपको नुकसान दे सकती हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

