22 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 22 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक अशुभ भद्रा रहेगी। इसके अलावा कल दोपहर 1 बजे बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए यह दिन करियर और वित्तीय दृष्टि से अत्यंत अनुकूल है। आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे पदोन्नति के द्वार खुलेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। जो लोग बिजनस में हैं, उन्हें किसी महत्वपूर्ण सौदे से लाभ होने की संभावना है। रुके हुए सरकारी या कानूनी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। धन लाभ के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश करने से पूर्व विशेषज्ञ की सलाह लें। धार्मिक या सामाजिक कार्यों पर कुछ धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह खर्च आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें परिवार के सदस्यों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा, जिससे आपके रक्त संबंधी रिश्तों में भी मजबूती आएगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। संतान को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें दूसरों से मांगकर ये 5 चीजें, खुशियाों पर लग सकता है ताला
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायक है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी और सहयोगियों से असहमति हो सकती है। बिजनस में अचानक कोई निर्णय लेने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है। पारिवारिक विवाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मसला आर्थिक तनाव ला सकता है। हालांकि यदि आप धैर्य और सूझबूझ से काम लेंगे तो दोपहर के बाद स्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होंगी। आय के एक से अधिक स्रोत सक्रिय हो सकते हैं। पुराने कर्ज चुकाने का प्रयास करें।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाएं, तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी पूजा-पाठ के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को अपने कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। आपके विरोधी सक्रिय हैं और आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि दिन के अंत में मेहनत रंग लाएगी और कोई अप्रत्याशित लाभ संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। बिजनस में अचानक ऑर्डर या डील मिलने की संभावना है। कोई बड़ा निवेश सोच-समझकर ही करें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह उलझनें से बचना होगा और आप अपनी सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। परिवार में समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, लेकिन टीम वर्क के जरिए काम करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को कल पर ना टालें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से बेहतर साबित हो सकता है, बशर्ते आप जोखिमों का आंकलन करें। कुछ पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी वरिष्ठ अधिकारी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपका व्यवहारिक रवैया स्थिति को नियंत्रित करेगा। व्यापार में किसी नए सहयोगी से लाभ हो सकता है। कोई बड़ी फाइनेंशियल डील साइन करने से पहले सभी शर्तें ध्यान से पढ़ें। घर-परिवार से समर्थन मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए चुनौतीपुर्ण रहने वाला है। आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आप बेवजह बातों को लेकर क्रोध न करें। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिल सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने कामों को लेकर बुद्धि और विवेक से निर्णय लेंगे, तो किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए दिन रणनीतिक फैसलों के लिए श्रेष्ठ है। आपकी लीडरशिप क्षमता निखरकर सामने आएगी। जो लोग प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं। विशेषकर व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। अचल संपत्ति में निवेश के लिए समय उपयुक्त है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें क्योंकि कार्यभार अधिक रहेगा। संतान से जुड़ी कोई चिंता हल होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें और यदि आप काम को लेकर कोई लोन लेना चाहते थे, तो वह भी आपका आसानी से मिल जाएगा। संतान के शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः TV Installed: इस दिशा में लगाएं घर की TV, नहीं तो होगा नुक़सान!
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में बक्योंकि वे आपको बेवजह के कार्यों में उलझा सकते हैं। उच्चाधिकारियों से संवाद में पारदर्शिता रखें। बिजनस में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है लेकिन भुगतान में देरी संभव है। यात्रा से लाभ हो सकता है। घरेलू खर्च बढ़ने के योग हैं, अतः बजट का ध्यान रखें। कोई लंबित कर्ज वापस मिलने से राहत मिलेगी और आपको लाभ होगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे और अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी समय निकालेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
