17 july ka rashifal

22 June 2024 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: रसोई घर में तुलसी लगाना शुभ या अशुभ?

ख़बरीमीडिया के Whatsapp चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और शाम तक कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आपको कहीं से विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होने के योग हैं और आपके कारोबार में विशेष लाभ के योग हैं। भौतिक विकास का योग अच्छा है। शाम को आपको कहीं से कोई शुभ समाचार मिलने से आपके भाग्‍य में वृद्धि होने के योग हैं। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी ना करें। आपको कुछ ठगी व अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी मामलों में आपको सजगता से आगे बढ़ना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको किसी विपक्षी की बातों में आने से बचना होगा। आपको अपने खान-पान पर  पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। आज आपको कोई क्रिएटिव काम पूरा करने में सफलता प्राप्‍त होगी। आप पूरा दिन काफी मेहनत करने में बिताएंगे। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको आज काफी रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी और आपको सीनियर्स का सहयोग पाने में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में सावधान रहने के लिए रहेगा। आप महत्वपूर्ण मामलों को धैर्य रखकर निपटाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे, नहीं तो कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है। बिजनेस में आप अपनी मेहनत में कोई कसर ना छोड़े, नहीं तो आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने कामकाज में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें। आपके पिताजी की सलाह आपका बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। माता जी को आप  ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए काफी व्‍यस्‍तता से भरा होगा। आपको धार्मिक कार्य के लिए वक्‍त निकालने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगलमय कार्यों में बीतेगा और आपका मन खुश रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर रहेगा। आपको कुछ मामलों में सावधान रहना होगा। आप अपने सुख साधनों की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो, तो आप उन्हें मनाने की कोशिश करें। आपके रिश्ते में ऊर्जा बनी रहेगी। आप अपने करीबियो की बातों को ध्यान से सुनेंगे। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहध बहुत ही सावधानी से चलना होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में ख़ुशहाली चाहिए..गलती से भी घर में उल्टी न रखें ये चीजें

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक है। ऑफिस में माहौल काफी अच्‍छा रहेगा और कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में आपको सफलता मिलेगी और परिवार के लोगों से हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक मामलों में आप ढील बिल्कुल ना दें। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी काम में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने परिवार में बड़े सदस्यों से राय लेनी होगी। पारिवारिक मामलों में सहजता रहेगी। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अध्यात्म के कार्यों के प्रति आपका मन अग्रसर रहेगा। आपके घर  किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों के लिए करियर के मामले में दिन सतर्कता के साथ बिताने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानकर एंजॉय करें। आपके लिए लाभ के अच्‍छे योग हैं।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप लेनदेन में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें । आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए  आय में वृद्धि का प्रयास करें। आप अपने कामों से अपने कारेाबियों का भरोसा जीतेंगे। रिश्तेदारों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपकी विभिन्न योजनाएं गति पकड़ेगी, लेकिन आपको अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी। आप किसी काम को लेकर अपनी राय दे सकते हैं जिसे लोग अवश्य मानेंगे।

 कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आज खाने के मामले में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आज किसी प्रकार का फालतू खर्च करने से बचें, वरना आपको पैसों की कमी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा करने से बचना होगा। आप अपनी जिम्मेदारी से बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। बड़े सदस्य आपसे किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले को लेकर बातचीत कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपके अधिकारी  आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप लोगों को अच्छी तरह से जांच परख कर उनके साथ व्यवसाय करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)