7 July 2025 Ka Rashifal: आज तारीख है 7 जुलाई 2025 दिन सोमवार। आज सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस शुभ योग में भगवान शिव की कृपा से कई राशियों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपका दिन कैसा रहेगा ये सोचकर परेशान ना हों, महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri: यूपी के लखीमपुर खीरी का सांसें रोक देने वाला वीडियो!

मेष (Aries) मेष राशि के लोगों का दिन लाभ देने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। ग्रहों के प्रभाव से अनुसंधानात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ाएगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। अचानक स्थान परिवर्तन या विभागीय बदलाव के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारी आप पर भरोसा जताएंगे और आपको महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। पैतृक संपत्ति या इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ा धन मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में समझदारी दिखाना जरूरी होगा।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
वृषभ (Taurus) आज का दिन आत्मविश्वास और ऊर्जावान निर्णयों से भरपूर है. कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जो भविष्य की दिशा तय करेगी. व्यवसाय में निवेश लाभकारी सिद्ध होगा. थोड़ा धैर्य रखें, किसी बुजुर्ग की सलाह अमूल्य होगी. बॉस से आपके काम की सराहना होगी. तकनीकी, रक्षा, या प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं. व्यवसाय में नए साझेदार से बातचीत हो सकती है. कागज़ी कार्यवाही में देरी हो सकती है, सतर्क रहें.
मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप कामों पर भी पूरा ध्यान दें। आप प्रॉपर्टी को लेकर कोई डील फाइनल कर सकते हैं, जिसमें आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। आप अपने मन में किसी के प्रति ईर्ष्या की भावना ना रखें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।
कर्क (Cancer) आज का दिन शिक्षा के लिहाज बहुत अच्छा है। लिहाजा, असाइनमेंट, रिवीजन और टेस्ट की तैयारी के लिए यह श्रेष्ठ समय है। ग्रुप स्टडी, बौद्धिक चर्चा और विचार-विमर्श के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। प्राइवेट सेक्टर में अच्छे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ समारोह में शामिल हो सकते हैं।
सिंह (Leo) सिंह राशि वाले विपरीत और कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति की उम्मीद है. आपने पिछले रिश्ते में बहुत कुछ सहा है, और अब इससे दूरी बनाने का समय आ गया है. कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ वित्तीय विवाद के कारण आप अपनी नौकरी छोड़ने पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, वरिष्ठ अधिकारियों की समझदारी से आप इस निर्णय को कुछ समय के लिए टाल सकते हैं. आप उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे संस्थान की तलाश कर रहे हैं.
कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे व्यक्तियों के लिए आज नए मार्ग प्रशस्त होंगें , जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कर्ज में डूबे हुए व्यक्तियों को आज कर्ज से राहत मिलने वाली है। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते है। आज आपको काम के सिलसिले में किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपनी दिनचर्या से जुड़े सारे काम समय रहते पूरा करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा , बच्चों के साथ पिकनिक मनाने कहीं बाहर जा सकते है। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा।
तुला (Libra) उद्योग व्यापार में जिम्मेदारों का साथ समर्थन और सानिध्य पाएंगे.लाभ एवं प्रभाव बनाए रखेंगे.साझीदारी के प्रयासों में तेजी आएगी. स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजग रहेंगे.व्यवस्था को बल मिलेगा.आय के स्त्रोत बढ़ेंगे.वार्ताओं में प्रभावी रहेंगे. करियर कारोबार में संवार बढ़ेगा. विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी. परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी. प्रियजनों से करीबी बढ़ेगी. श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी. कार्ययोजनाएं लक्ष्य पाएंगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा.
वृश्चिक (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों का दिन वाणी और व्यावहारिकता के मामले में सम्मान से भरा होगा। पुराना निवेश आपके लिए वरदान साबित होगा। व्यवसाय में पुराने कनेक्शन से बड़ा लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन आप अपने कौशल से उन्हें परास्त करेंगे। जीवनसाथी से मतभेद की आशंका है, किन्तु मधुर व्यवहार से टाला जा सकता है। धन की आवक बनी रहेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के संकेत हैं। आपके संबंधों में लाभ के योग हैं और आपको कहीं से बड़ी मात्रा में पैसा मिलेगा।
धनु(Sagittarius) आज का दिन शारीरिक एक्टिविटी और मानसिक ऊर्जा को बैलेंस करने में मदद करेगा। पारिवारिक जीवन इस सप्ताह स्थिर और संतुलित हो सकता है। धन लाभ की संभावना है, इससे आपकी आर्थिक स्थिती में सुधार हो सकता है। नौकरी करने वालों पर वर्क प्रेशर बढ़ेगा। जंक फूड बिल्कुल न खाएं, हाइड्रेट रहें। यदि आप सिंगल हैं तो आज सोच-समझकर दिमाग से फैसले लें।
मकर (Capricorn) आज का दिन मिला–जुला रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके बच्चे आपसे अपनी प्रॉब्लम शेयर करेंगें, आपको उनकी बात ध्यान से सुननी चाहिए। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को वरिष्ठ व्यक्तियों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप फैमली के साथ टूर प्लान कर सकते है , जिससे सब खुश होंगे। स्वास्थ्य संबधी किसी समस्या को लेकर आज आपको थोड़ी उलझन रह सकती है, लेकिन जल्द ही सब ठीक होगा। छात्रों के लिए आज अच्छा दिन है, उनको आज सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ (Aquarius) परिवार में किसी की आर्थिक सहायता करेंगे। हेल्थ का ध्यार रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। आज का दिन पॉजिटिविटी से भरपूर होगा। अपने पार्टनर के साथ रोमेंटिक डिनर पर जाएं। अपनी हॉबी को समय दें इससे आप टेंशन से दूर रहेंगे। जितना हो सके कम तनाव लें। हर मुसीबत से निपटने के लिए आप सक्षम हैं। किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई नया साथी मिल सकता है। यदि आप सिंगल हैं तो आज का दिन आपके लिए लकी साबित हो सकता है। हेल्थ पर विशेष ध्यान दें।
मीन (Pisces) मीन राशि के लोगों का दिन तरक्की और लाभ का है। व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में साझेदारी से लाभ मिलेगा। नए व्यापारिक सौदे हो सकते हैं, जो लंबे समय तक आय देंगे। वित्तीय फैसलों में जीवनसाथी या परिवार की सलाह काम आएगी। बैंकिंग, फाइनेंस या लीगल प्रफेशन से जुड़े लोग बड़ी डील कर सकते हैं। खोया हुआ धन या बकाया मिल सकता है। सामाजिक मंचों पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप किसी जनकल्याण कार्य से भी जुड़ सकते हैं। स्वयं को विनम्र रखें, यह आपकी सफलता को दीर्घकालिक बनाएगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
