22 July 2025 Ka Rashifal

22 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

22 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 22 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार करके 23 जुलाई के प्रात: 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। दोपहर 3 बजकर 32 मिनट तक ध्रुव योग बना रहेगा। शाम 7 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज भौम प्रदोष और मंगला गौरी व्रत है।

मेष राशि (Aries)  आपको कार्यस्थल पर किसी कामकाज के सिलसिले में नेतृत्व की भूमिका निभानी पड़ सकती है। लेकिन आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद और बहस से दूरी बनाकर रखनी होगी, अन्यथा कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। वहीं, अगर आपके नेतृत्व की भूमिका श्रेय किसी और को मिलता है, तो आपको शांत रहना होगा। तभी आप खुद पर नियंत्रण रख पाएंगे।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने अच्छी सोच से कार्यक्षेत्र में अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी।

ये भी पढ़ेंः Gajkesari Yog: 24 साल बाद सावन में गजकेसरी योग, इस राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा!

मिथुन राशि (Gemini)   आपको अपने जमा किए हुए धन कम होने की चिंता सता सकती है। ऐसे में अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा भविष्य में पैसों की तंगी हो सकती है। व्यापार में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है और किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचें। इस समय दिया हुआ धन वापस मिलने की बहुत कम संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। मित्रों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। व्यापार में आपको समझदारी दिखानी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप गरीबों की सेवा के लिए कुछ धन भी लगा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   जो लोग किसी कानूनी विवाद या दूसरे प्रकार के कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं, वे अब इनसे बाहर निकलने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने सभी जरूरी और आवश्यक पत्रों व दस्तावेजों को संभालकर रखना होगा। व्यापार के मामले में आपको लाभ प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको शासन सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। धार्मिक कामों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra)  समाज में अपना मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए आपको कुछ मामलों में खर्च करना पड़ सकता है। व्यापार में आपको अपने आसपास के लोगों पर भी ध्यान देने की जरूरत होगी और निजी खर्च बढ़ने की भी संभावना है। परिवार के बीच किसी जरूरी विषय के बारे में बात हो सकती है। इस समय आपको विवाद या बहस से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप अपने बिजनेस में पार्टनरशिप न करें, बहुत ही देखभाल कर करें। माताजी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं, क्योंकि वह आपकी टेंशनो को बढ़ाएंगी। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में आपको मनपसंद काम मिल सकता है।

ये भी पढ़ेंः Astro: शुक्र-मंगल का अद्भुत योग, इन 4 रशियों पर बरसेगी कृपा!

मकर राशि (Capricorn)   आपको कार्यस्थल पर आने वाले सभी दस्तावेजों और पत्रों का जवाब देना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां तो बढ़ेंगी, लेकिन इसके साथ-साथ कई नए-नए ऑफर भी प्राप्त होंगे। जिनसे लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी एजेन्सी या वितरण केन्द्र के लिए अपनी सहमति देने से लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है, लेकिन उसमें किसी के कहने में आकर कोई जोखिम भरा काम ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। आपका यदि कोई पहले का लेनदेन चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।  आपको अपनी पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही निपटना बेहतर रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कार्यक्षेत्र में आपको हमेशा की तरह किसी काम को पूरा करने के लिए तैयार रहने होगा। अगर आप समय पर महत्वपूर्ण कार्य को पूरी लगन और निष्ठा के साथ करते हैं, तो लाभ जरूर प्राप्त होगा। समाज के बीच आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपको कार्यस्थल पर उन्नति के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)  आज आपको परिस्थितियों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। बड़ों के प्रति आदर व सम्मान बना रहेगा। आपको वाहनों के तरफ से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।