21-25 सितंबर.. Noida से आगरा तक लॉकडाउन!

उत्तरप्रदेश दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Yamuna Expressway: उत्तर प्रदेश का सबसे बड़े हाईवे में से एक यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Expressway) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अपने निर्माण के 11 वर्षों में पहली बार इस रास्ते को बंद करने की तैयारी हो रही है। जी हां ग्रेटर नोएड (Greater Noida) के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर के बीच MotoGP रेस का आयोजन होना है। इसी को लेकर इन मार्ग को बंद किया जाएगा। इस दौरान भारी वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह बैन रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida: साइबर क्राइम: मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 9 लाख

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Noida: 21-25 सितंबर एक्सप्रेस वे बंद..इस रूट का करें इस्तेमाल

निर्धारित समय के लिए बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे
11 वर्षों में यह पहला मौका है, जब एक्सप्रेस-वे बंद किया जा रहा है। 23 व 24 सितंबर को आगरा से नोएडा आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा। मथुरा व अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन भी यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे।
एक्सप्रेस-वे पर वाहनों के दबाव कम करने की कोशिश
आगरा से नोएडा के लिए 12 से सात बजे तक एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा, जबकि मथुरा में दो बजे के बाद वाहन एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ने दिए जाएंगे। रेस के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए शहर के अंदर के रास्तों का भी प्रयोग वाहन चालक कर सकेंगे।
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इसके लिए यातायात पुलिस (Traffic police) की तरफ से हर एक घंटे में डायवर्जन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश रेस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आयोजन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
दिल्ली बॉर्डर से जिले में भारी व मध्यम वाहन का प्रवेश 21 सितंबर को सुबह छह बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बॉर्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इन वैकल्पिक रास्तों का होगा इस्तेमाल
जब यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) को बंद किया जाएगा तब वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनमें एनएच-9, 24, 91 से होकर जा सकेंगे। वहीं आगरा से नोएडा जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा।
मथुरा और अलीगढ़ जाने वालों को होगी दिक्कत
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस दौरान मथुरा और अलीगढ़ से नोएडा आने और जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि यहां से वाहन एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इन्हें भी राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर ही जाना होगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi