न्यूज़ नेशन पहुंचे कैलाश सोनकिया..मिली बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया न्यूज़(India News) में बतौर Executive Producer) अपनी जिम्मेदारी निभा रहे कैलाश सोनकिया(Kailash Sonalkiya) ने न्यूज़ नेशन(News Nation) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। कैलाश सोनकिया को एडिटर(Editor) की जिम्मेदारी दी गई है। कैलाश करीब साढ़े 4 साल से बतौर शिफ्ट इंचार्ज इंडिया न्यूज़ में अहम जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Continue Reading

Rashifal 11 June 2023.. ग्रह-चाल..जानिए 12 राशियों का हाल

11 जून दिन रविवार.. सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए आज 12 राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi).

Continue Reading

Noida:बैडमिंटन खिलाड़ी की दर्दनाक मौत

बड़ी खबर नोएडा स्टेडिम से आ रही है एक बैडमिंटन की खिलाड़ी की बैडमिंटन खेलने के दौरान मौत हो गई। नोएडा के सेक्टर-26 के रहने वाले महेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक आने के बाद मेट्रो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई शर्मा की उम्र 52 वर्ष थी।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा की इन सोसायटी वालों की CM से गुहार..अब तो घर दिला दो सरकार!

CM से गुहार घर दिला दो महाराज!

सोचिए अगर आप किसी चीज को खरीदने के लिए पैसा दे दे और वो समान आपको मिले ही नहीं तो आप पर क्या गुज़रेगी.यही हाल आजकल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7 साल पहले घर खरीद चुके लोगों की हो चुकी है.जहाँ बिल्डर पैसे तो ले लिए है और घर के नाम पर सिर्फ तारीख पर तारीख दिए जा रहे है.

सोसायटियों के लोगों के घरों की रजिस्ट्री नहीं हो पाने की वजह से उन्हें लोन पर ज्यादा ब्याज चुकाना पर रहा है.उनका कहना है कि अगर रजिस्ट्री हो जाए तो यही ब्याज कम हो जाएगा।जिससे उन्हें बहुत राहत मिलेगी.

पांच हज़ार से ज्यादा परिवार सात साल से रजिस्ट्री का इंतज़ार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) के सूरजपुर साइट-5 स्थित शिवालिक होम्स, मिग्सन ग्रीन मेंशन, ला गैलेक्सी और ओएसिस वेनेसिया हाइट्स सोसायटी के लोगों के मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। पांच सोसायटियों के खरीदारों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रजिस्ट्री कराने की गुहार लगाई है।

सोसायटी में रह रहे लोगो का कहना है कि 13 महीने पहले रजिस्ट्री और बिल्डर प्रॉजेक्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर यूपीसीडा ने एसपीए (स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर) की एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी को विभिन्न सोसायटियों के एफएआर, डेंसिटी और स्ट्रक्चरल पैमाने का ऑडिट करके रिपोर्ट देनी थी लेकिन 13 महीने बीतने के बाद भी कमेटी ने जांच रिपोर्ट नहीं दी है। यूपीसीडा के अधिकारियों के पास सैकड़ों चक्कर काटने के बाद भी कोई हल नहीं निकला और न ही यूपीसीडा की ओर से सही जानकारी दी जाती है। अब इनका कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ही आस है कि हम लोगों को मालिकाना हक दिला दें।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा में 36 किलो सोने का मालिक कौन?

ये हैरान कर देने वाला मामला है ग्रेटर नोएडा की सिल्वर सिटी 2 सोसाइटी के फ्लैट नंबर 301 का। जहां साल 2020 के अगस्त महीने में चोरों ने 36 किलो सोना और 6 करोड़ से अधिक नकदी को चुरा लिया। ये पहली ऐसी चोरी होगी, जिसमें किसी एक सख्स ने मुकदमा नहीं दर्ज कराया। इसके बाद नोएडा पुलिस ने 11 जून 2021 को चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों का कहना था कि उन्होंने सिल्वर सिटी 2 सोसाइटी के उक्त फ्लैट में चोरी की थी। इस चोरी में 10 आरोपी शामिल थे। अभी तक इन चोरों ने पुलिस को कुल 17 किलो सोना और 57 लाख रुपए नकदी समेत 12 करोड़ रुपए के माल को बरामद किया है।

Continue Reading