Farmers Protest: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में होगा चक्का जाम!

पुलिस लाठीचार्ज के विरोध और जेल में कैद किसानों को रिहा करने की मांग को लेकर रविवार को धरनास्थल  में एक साथ कई संगठनों ने आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया। वहीं इस दौरान पुलिस के साथ प्रशासन दोनों को आंदोलनकारियों ने चेतावनी भी दी कि जल्द से जल्द कैद किसानों को रिहा नहीं किया गया तो वे प्राधिकरण गेट पर ही महापंचायत को बुलाकर बड़ा आंदोलन करेंगे। साथ ही नोएडा-ग्रेटर नोएडा चक्काजाम कर देंगे

Continue Reading

Noida News: 8 वीं मंजिल से गिरा बीटेक का छात्र, मौके पर मौत

नोएडा के गौतमबुद्ध नगर से दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है। सेक्टर 100 में मौजूद लोट्स बुलवर्ड सोसायटी में रहने वाले बीटेक छात्र की आठवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जैसे ही खबर पुलिस को मिली तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची। सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक अजय चाहर के मुताबिक 21 साल के छात्र गंतव्य शर्मा देर रात करीब 12 बजे फ्लैट की बालकनी (8वीं मंजिल) से नीचे गिर गया। जिसके बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

IPS Transfer News: UP में बड़ा उलटफेर..8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

उत्तरप्रदेश में IPS अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ी ख़बर आ रही है। योगी सरकार ने 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। देर रात प्रशासन ने ये नोटिस जारी किया। आकाश कुलहरी अप्पर (Akash Kulhari) को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज (Prayagraj) से संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध और मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ (Lucknow) के पद की जिम्मेदारी दी गई है.

Continue Reading

माखनलाल यूनिवर्सिटी में ‘हिंदी’ पर नया कोर्स..20 जून आख़िरी तारीख़

पत्रकारिता के छात्रों का सुनहरा भविष्य तय करने वाली माखनलाल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अनुशंसा के अनुरूप ‘भारतीय भाषा विभाग’ की स्थापना की गई है।

Continue Reading

Noida-ग्रेटर नोएडा बड़ी खुशख़बरी..15 दिन में 13 हजार फ्लैट की रजिस्ट्री

अगर आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा(Noida-Greater Noida) में रहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। क्योंकि अडिशनल डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट (एडीएम) ने 15 दिन में 13 हजार फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर एडीएम फाइनैंस वंदिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट में तीनों अथॉरिटी के अधिकारियों व बिल्डरों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

Continue Reading