नोएडा DM के दरबार में इन A ग्रेड स्कूलों की पेशी..मान्यता रद्द होने का भी संकट !

शिक्षा के अधिकार अधिनियम(RTE) को ना मानना नोएडा के कुछ स्कूलों को भारी पड़ सकता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर अगर इन स्‍कूलों ने प्रवेश नहीं दिया तो उनकी मान्‍यता भी रद्द की जा सकती है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी को निर्देश दिए हैं कि ऐसे स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 3 मई मतलब आज की मीटिंग में बुलाया जाए। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की जा रही है, जिन्होंने अब तक आरटीई के तहत सबसे कम दाखिले लिए हैं। विभाग की ओर से पहले चरण की सूची में नाम आने वाले बच्चों का दाखिला लेने के लिए कई बार स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं। उसके बाद भी स्कूलों की ओर से दाखिले नहीं लिए जा रहे हैं

Continue Reading

भोपाल में माखनलाल के ‘लाल’ का ‘मिशन24’

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के नंबर-1 न्यूज़ चैनल IBC-24  में बतौर Special Correspondent  साढ़े 6 साल से ज्यादा सेवा देने वाले सुधीर दंडोतिया ने न्यूज़24 का दामन थाम लिया है। सुधीर दंडोतिया को एमपी-सीजी का हेड बनाया गया है। सुधीर ने अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली है।

Continue Reading

किसानों का अल्टीमेटम..इस दिन ‘एक्स्प्रेसवे’ पर लगाएंगे जाम!

अपनी पांच प्रमुख सूत्रीय मांगों को लेकर 40 से अधिक गांवों के किसानों ने मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ हल्ला बोल दिया। साथ हीं जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये। प्रदर्शन कर रहे किसानों बडी संख्या में महिलाएं भी शामिल है। जिनका कहना है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब वे लगातार अथॉरिटी के मनमाने रवैए के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। और अगर तब भी नहीं मानें तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे भी जाम कर दिया जाएगा।

Continue Reading

फ्लाइट से सफ़र करने वालों के लिए बुरी ख़बर

18 साल पहले टेकऑफ..और अब क्रैश लैंडिंग..जी हां..सही सुना आपने..वाडिया ग्रुप की एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First) दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गई है। कंपनी की विमानें 3 और 4 मई को उड़ान नहीं भरेंगी। कंपनी ने एनसीएलटी (NCLT) में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग (Voluntary insolvancy proceedings) के लिए आवेदन दिया है।

Continue Reading