नोएडा-एक्सटेंशन वाले दें ध्यान..अगले डेढ़ महीने तक इस एक्सप्रेसवे पर लगेगा लंबा जाम
अगर आप रोज़ाना नोएडा-ग्रेटर एक्सप्रेसवे (Noida Greater Noida Expressway) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जरूरी ख़बर। क्योंकि पर ग्रेटर नोएडा से आने वाली सड़क पर सेक्टर-126 के सामने आज से ट्रैफिक डायवर्जन (Noida Sector 96 Underpass Diversion) की तैयारी है। यहां सेक्टर-96 अंडरपास के लिए एक्सप्रेसवे की सड़क काटी जाएगी। अंडरपास जहां पर बन रहा है वहां से करीब 100 मीटर पहले से और 50 मीटर आगे तक एक्सप्रेसवे व सर्विस रोड के बीच एक नई सड़क बनाई गई है। इस सड़क पर ही नोएडा की ओर आने वाला ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। यह डायवर्जन अगले डेढ़ महीने के लिए होगा। इस दौरान एक्सप्रेसवे को काट कर अंडरपास का काम अथॉरिटी पूरा करवाएगी। अथॉरिटी ने यह डायवर्जन ट्रैफिक पुलिस से मंगलवार से मांगा है।
Continue Reading