CM योगी का ऐक्शन..नोएडा के 90 स्कूलों को टेंशन
कोरोनाकाल में छात्रों का 15% फीस ना वापस करना नोएडा के 90 स्कूलों को भारी पड़ गया। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की नाफरमानी करने के एवज में 90 स्कूलों पर 1-1 लाख का जुर्माना लगा दिया है।
जिलाधिकारी के इस निर्देश में कहा गया है कि अगर आदेश का अनुपालन नहीं हुआ तो निजी विद्यालयों को 5-5 लाख रुपये देने होंगे।
