न्यूज़ चैनल की दुनिया को छोड़कर देश के जाने-माने वॉर-कोरेस्पोंडेंट नीरज राजपूत ने Independent-Journalism का रास्ता चुना है. इसके साथ ही उन्होनें देश की रक्षा-सुरक्षा से जुड़ी सभी जानकारी और स्ट्रेटेजिक अफेयर्स जैसे जटिल मुद्दों को आसान शब्दों में विश्लेषण करने का एक वन-स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म, ‘Final Assault’ (फाइनल असॉल्ट) लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर दुनिया में उतार-चढ़ाव वाली जियो-पॉलिटिक्स और उसमें भारत की भूमिका को प्रमुखता से स्थान दिया जाएगा. माना जा रहा है कि डिफेंस, सिक्योरिटी, स्ट्रेटेजिक अफेयर्स और जियो-पॉलिटिक्स से जुड़ा ये भारत का अपने तरह का पहला हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म है.
Continue Reading