नोएडा एक्सटेंशन की इस सोसायटी में मंदिर तो है, लेकिन जा नहीं सकते!

मंदिर ऐसी जगह है जहां हर कोई जा सकता है..पूजा-पाठ कर सकता है। लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी श्री राधा स्काई गार्डन के लोग कूड़े की बदबू से परेशान हैं. सोसाइटी के बीचों-बीच बिल्डर ने इस तरह से कूड़ा घर बना दिया है कि सोसाइटी के सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी में हाहाकार..फ्लैट छोड़कर सैंकड़ों लोग फरार

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के शाहबेरी से है। जहां सैंकड़ों परिवार दहशत में है। पिछले दिनों हुई बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है। इससे नींव धंसने का खतरा पैदा हो गया है। डर के कारण कई परिवार फ्लैट बंद कर अपने रिश्तेदारों के घर चले गए हैं। वहीं, बिल्डिंग सील होने के डर से लोग अथॉरिटी और जिला प्रशासन से शिकायत भी नहीं कर रहे हैं। उन्हें डर है कि बिल्डिंग की नींव में पानी भरा होने की बात कहकर अधिकारी उन्हें खाली करा देंगे। ऐसा करने से वह रोड पर आ जाएंगे।

Continue Reading

अच्छी खबर..नोएडा एक्सटेंशन में योगी दिलवाएंगे घर

ग्रेटर नोएडा में घर खरीदारों ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चिट्ठी लिखी। सीएम को चिट्ठी लिखकर लोगों ने घरों की रजिस्ट्री कराने और घर दिलाने की मांग की। ग्रेनो वेस्ट में घर खरीदार लंबे समय से बिल्डर प्राधिकरण और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आ रहे हैं। अपने घरों की रजिस्ट्री व घरों की मांग को लेकर इनका प्रदर्शन चल रहा है। हर रविवार को यह सभी लोग एक मूर्ति गोल चक्कर पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री के नाम चिट्ठी लिखने के अभियान की शुरुआत की गई। 3 दिनों तक यह जारी रहेगा। बुधवार को चिट्ठी मुख्यमंत्री को पोस्ट की जाएगी।

Continue Reading

नोएडा के साथ गाजियाबाद में भी धारा 144 लागू..5 की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Budh Nagar) और गाजियाबाद (Ghaziabad) में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिन्‍हें प्रशासन ने काफी गंभीरता से लिया है. कोरोना के मामलों में इजाफे और आगामी त्‍योहारी सीजन को देखते हुए प्रशासन की ओर से पाबंदियों को बढ़ाया जा रहा है.

Continue Reading

माखनलाल यूनिवर्सिटी में बवाल करने वाले बवालिए कौन?

पत्रकारिता का मंदिर कहे जाने वाले भोपाल के माखनलाल यूनिवर्सिटी से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। यहां न्यू कैंपस में कथित विद्यार्थियों के एक गुट ने यूनिवर्सिटी के Boys हॉस्टल पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हॉस्टल के किसी विद्यार्थी के साथ कैंटीन में बवालिए गुट का बहसबाजी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ गया। बवालिये गुट ने कुछ और लड़कों को कैंपस में बुला लिया। हालांकि हॉस्टल अधीक्षक गजेंद्र अवस्था भी मामले को सुलझाने का प्रयास किये। लेकिन मामला नहीं सुलझा। 

Continue Reading