बिग बॉस्केट, डी मार्ट से सामान मंगवाने वाले सावधान! ऑनलाइन खरीदारी से मुश्किल में जान

ग्रेटर नोएडा से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। अगर आप भी बिग बाजार, बिग बास्केट और डी-मार्ट की वेबसाइट से सस्ती दरों पर सामान खरीदते हैं तो सावधान हो जाइए, कहीं ऐसा ना हो कि आप ठगी के शिकार हो जाएं।
ग्रेटर नोएडा में डी मैट, बिग बॉस्केट, बिग बाजार जैसी प्रतिष्ठित ऑन लाइन शॉपिंग कंपनियों की फर्जी वेबसाइट बना कर ठगी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों जिला साइबर सेल व बिसरख थाना पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी सस्ती दरों पर सामान दिलवाने की आड़ में ठगी के गोरखधंधे को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह नोएडा सहित पूरे दिल्ली एनसीआर में अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

Continue Reading

मां घर में ‘लाश’ बन गई, बेरहम बेटे-बहू को शर्म नहीं आई

ग्रेटर नोएडा में मां-बेटा का रिश्ता शर्मसार होने वाली खबर है. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 1 का मकान नंबर A 381. जहां एक रिटायर्ड महिला डॉक्टर का शव उनके अपने ही घर में मिला है। 70 साल की बुजुर्ग महिला डॉक्टर ने ना जाने कितने मरीजों को जिंदगी दी होगी..उनका इलाज किया होगा। लेकिन आखिरी वक्त में बेटे-बहू ने भी उका साथ छोड़ दिया। खबर के मुताबिक महिला डॉक्टर का बेटा और बहू गाजियाबाद में रहते हैं। लेकिन 4 महीनों से उन्होंने अपनी मां की सुध नहीं ली।

Continue Reading

माखनलाल के ‘लाल’ का फोटोग्राफी में धमाल

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के लिए ये वाकई गर्व की बात है। 2003-05 वीडियो प्रोडक्शन के छात्र रहे विवेक यादव को बांग्लादेश-आयलैंड क्रिकेट टूर के लिए डायरेक्टर फोटोग्राफी नियुक्त किया गया है। इसके पहले भी विवेक यादव कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपनी फोटोग्राफी का जलवा बिखेर चुके हैं।

Continue Reading

सावधान! खेल-खेल में चली गई 8 साल की मासूम की जान

अगर आप नौकरी पेशा हैं और बच्चों को अकेले घर छोड़कर जा रहे हैं तो सावधान। क्योंकि नोएडा के सेक्टर 8 में एक मासूम बच्ची की खेल खेल में जान चली गई. भाई-बहन दोनों एक साथ खेल रहे थे इसी दौरान खेल खेल में ही गले में रस्सी कसने से बहन की जान चली गई। और देखते-देखते पांच साल के भाई के सामने, नौ साल की बहन ने दम तोड़ दिया।

Continue Reading

एक्सटेंशन की इस सोसायटी में फ्लैट लिया तो खुद लगानी होगी झाड़ू !

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसायटी इन दिनों सुर्खियों में है। वजह है यहां की बदहाली। और जिसके लिए बिल्डर पूरी तरह से जिम्मेदार बताया जा रहा है। बात हो रही है जेकेजी पाम कोर्ट (Jkg palm court) सोसाइटी की। जहां हालत इतने खराब हो गए कि निवासी अब सुरक्षा के साथ साथ खुद सफाईकर्मी की तरह काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही ही सोसायटी से सिक्योरिटी गार्ड हटाए दिए गए थे। जिसके विरोध में सोसायटी के लोगों ने कुर्सी पर सीएम योगी की तस्वीर रख दी थी।

Continue Reading