ग्रेटर नोएडा की दर्दनाक घटना..इस सोसायटी से गिरकर छात्र की मौत

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा से आ रही है। जहां जेपी अमन सोसाइटी में अफ्रीकी मूल के एक स्टूडेंट की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। गिरने की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्‍टूडेंट अपने तीन दोस्तों के साथ फ्लैट में रहता था। वह शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

कूल्हे की जगह हार्ट का ऑपरेशन..नोएडा के इस अस्पताल ने ले ली जान!

बड़ी ख़बर नोएडा के नामी अस्पताल से आ रही है जिस पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। खबर के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 फोर्टिस अस्पताल पर मरीज के परिजनों ने अस्पताल को मौत का जिम्मेदार बताया है।
क्या है मामला ?
दिनेश कुमार सक्सेना (66) जयपुर के निवासी थे। वहां डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से परिजन इलाज के लिए नोएडा लेकर आए थे। उनके बेटे शुभम ने बताया कि बुधवार सुबह तक उनकी हालत ठीक थी। शाम करीब साढ़े चार बजे जब उनके पिता आईसीयू पहुंचे तो वो अचेत थे, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी नहीं दी। जब डॉक्टरों से पूछा तो उन्होंने पांच बजे मौत की जानकारी दी।

Continue Reading

पैरेंट्स ना लें टेंशन..चुपके से फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर होगा ऐक्शन

नए अकैडमिक सेशन की शुरुआत हो चुकी है। बच्चे जोश से भरे हैं। लेकिन पैरेंट्स की टेंशन बढ़ गई है। क्योंकि वो फीस के नए बोझ से परेशान हैं। वहीं प्राइवेट स्कूलों का कहना है कि फीस जरूरत और नियम के हिसाब से बढ़ाई गई है। कई स्कूल को पिछले सेशन के तहत फीस बढ़ाने की मंजूरी मिली है। हालांकि, शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के मुताबिक, नए सेशन की फीस बढ़ाने के लिए स्कूलों से अभी प्रस्ताव मांगे गए हैं और इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, ऐसे में नए सेशन की फीस बिना शिक्षा निदेशक की अनुमति के नहीं बढ़ाई जा सकती है। सिर्फ वही स्कूल फीस बढ़ा सकते हैं, जिनके पिछले फीस वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

Continue Reading

CM योगी का ऐक्शन..सुपरटेक समेत 12 बिल्डरों को टेंशन

बजेगा ढोल..होंगे बेइज्जत..फिर वसूले जाएंगे 500 करोड़..जी हां क्योंकि ये फैसला है यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का।अगर आपने नोएडा-ग्रेटर नोएडा में फ्लैट लिया है और आपको अभी तक फ्लैज को पजेशन नहीं मिला तो घबरराइए नहीं क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब उन बिल्डरों को सबक सिखाने को मूड में आ गई है जो फ्लैट खरीदारों की कमाई हड़प करके बैठे हैं।

Continue Reading

टाइम्स नाउ नवभारत में आज से ‘बिग एंड बोल्ड’

नैशनल न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत में आज से नया शो लॉन्च होने जा रहा है। शो का नाम है ‘बिग एंड बोल्ड’..जिसे दिनेश गौतम होस्ट करेंगे। शो सोमवार से शुक्रवार शात 7 बजे प्रसारित किया जाएगा।
वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश गौतम ने कुछ दिनों पहले ही टीवी9 भारतवर्ष से इस्तीफा देकर ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

Continue Reading