सिगरेट के शौकीन..सिर्फ 4 दिनों में छिनेगा अमन-चैन!

अगर आप भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिगरेट, पान मसाला का इस्तेमाल करते हैं तो ख़बर आपके लिए है। क्योंकि 1 अप्रैल से पान मसाला-सिगरेट के शौकीनों को झटका लगने वाला है। सरकार ने तंबाकू और पान मसाला जैसी अन्य चीजों पर GST बढ़ाने की घोषणा कर दी है। जिसके तहत अब इसका असर कंपनियों के प्रोडक्शन कॉस्ट पर देखने को मिलेगा। इन कीमतों की ही भरपाई करने के लिए कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की रेट्स में इजाफा करेगी।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा से सीधे हरिद्वार..कोटद्वार, जानिए टाइमिंग

जो लोग उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं और ग्रेटर नोएडा या फिर इसके आस-पास रहते हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी।उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए सोमवार से ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क से बस सेवा शुरू कर दी गई है। आपको बता दें ग्रेटर नोएडा के परी चौक के पास ही सिटी पार्क बस डिपो है जहां आप सीधे हरिद्वार, कोटद्वार और रुद्रपुर के लिए बसें पकड़ सकते हैं। दिल्ली एनसीआर से बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड के लिए सफर करते हैं, इसलिए बस सेवा लोगों को बहुत राहत देगी।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा के लैपटॉप चोर..जानिए कैसे मिनटों में करते थे हाथ साफ?

लैपटॉप चोर वो भी 4 छात्र..सुनकर आपको यकीन ना हो लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है। ग्रेटर नोएडा की बीटा 2 थाना पुलिस ने पीजी और घरों में घुसकर लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के कब्जे से चोरी के 23 लैपटॉप, 13 लैपटॉप की बॉडी और अन्य चोरी का सामान बरामद हुआ है।

Continue Reading

आपकी पसंदीदा एंकर शोभना यादव अब इस चैनल पर..

सीनियर न्यूज एंकर शोभना यादव ने अपनी नई पारी की शुरुआत की है। शोभना यादव ज़ी न्यूज़ (Zee News) के साथ जुड़ गई हैं। इसके पहले शोभना बतौर न्यूज़ एंकर एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी थीं।  

Continue Reading

सुपरटेक इकोविलेज-1 में आग ..मची चीख पुकार

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 से आ रही है। जहां B9/1302 फ्लैट में अचानक आग लग गई। जिससे हड़कंप मच गया। दरअसल बालकनी में रखे गत्ते और लकड़ी में अचानक से आग लग गई। आग ने तेजी से जोर पकड़ लिया। हालांकि आग लगते ही फौरन Facility टीम को खबर दी गई है। तेज हवा होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है।

Continue Reading