नोएडा एक्सटेंशन की इस सोसायटी पर ग्रहण! पैसा देने के बाद भी कटने वाली है बिजली
जरा सोचिए..अगर आप किसी सोसायटी में रहते हैं और आपने बिजली भरा हुआ है..उसके बाद भी कोई कहे कि बिजली कटने वाली है। आपका क्या रिएक्शन होगा। लेकिन ये ख़बर सच है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आरसीटी रीजेंसी पार्क सोसाइटी में कभी भी बिजली जा सकती है. निवासियों ने बिल्डर के मेंटेनेंस विभाग पर चार्ज के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हमारे प्रीपेड मीटर से हर महीने पैसा कट रहा है, तो बिजली विभाग का पैसा कैसे बाकी हो सकता है
