नोएडा एक्सटेंशन में रजिस्ट्री भी होगी..पजेशन भी मिलेगा
ग्रेटर नोएडा में लुभावने ऑफर देकर ग्राहकों को फ्लैट बेचने वाले बिल्डरों पर नकेल कसे जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब बिल्डर से आर-पार के मोड में आ गया है। और फ्लैट खरीदारों के हित में फैसला लिया है। यही वजह है कि ग्रेटर नोएडा में 14,500 करोड़ रुपए की वसूली के लिए ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने 107 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है। इसके बाद अब आवंटन निरस्त करने की तैयारी है। बकाया नहीं जमा होने से फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। वहीं प्राधिकरण ने इस हफ्ते बकाएदार बिल्डरों का डेटा भी अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का भी फैसला लिया है।
Continue Reading