अगले साल से बदल जाएंगी आपके बच्चों की किताबें! 12वीं तक की किताब बिल्कुल नई होगी?
देश में अगले साल यानी एकेडमिक ईयर 2024-25 से सभी क्लास की किताबें बदल सकती हैं। किताबों में होने वाला ये बदलाव पहली से लेकर 12वीं तक के लिए होगा।
दरअसल, शिक्षा मंत्रालय 2024-25 तक नए नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) के तहत सभी क्लास के लिए नई किताबों को लाने की योजना बना रही है. इन किताबों को क्षेत्रीय भाषाओं में तो उपलब्ध कराया ही जाएगा. साथ ही साथ इन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी पढ़ा जा सकेगा. अधिकारियों के मुताबिक, नई किताबें छात्रों की क्षमता के आधार वाली होंगी. इनमें ज्यादा से ज्यादा जोर एक्टिविटी पर दिया जाएगा. एक टॉप अधिकारी ने बताया कि हमने इन किताबों को तैयार करने वाले नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) को कहा है कि वो क्षमता आधारित अप्रोच को अपनाएं, ताकि स्टूडेंट्स ज्यादा से ज्यादा सोचें और सीखे हुए कॉन्सेप्ट का इस्तेमाल करें।
