होली पर रहें सावधान! लापरवाही डाल सकती है खतरे में जान !

देशभर में मौसम बदल रहा है. इसके चलते लोगों में बुखार, सर्दी-जुखाम के मामले में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है…कुछ ही दिनों बाद होली है। जाहिर है लोग बाहर निकलेंगे..मौज मस्ती करेंगे। रेन डांस भी होगा। ऐसे में बुखार, सर्दी, खांसी के केस बढ़ने की पूरी संभावना है। और जब गले में खराश, बुखार, सर्दी हो तो ज्यादातर लोग बिना डॉक्टरी सलाह के तुरंत एंटीबायोटिक का सेवन कर डालते हैं जो कि गलत है। जिसे लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने एडवाइजरी जारी की।

Continue Reading

लव यू पापा, मम्मी और ऋषभ..लिखकर बच्ची ने की सुसाइड

बच्चों के Exams चल रहे हैं। बच्चे तनाव में हैं। साथ में पैरेंट्स भी..परीक्षा में अच्छे नंबर लाना चुनौती है। इसी तनाव में आकर राजस्थान के दौसा जिले में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड लेटर भी छोड़ा। सुसाइड लेटर में छात्रा ने कहा कि वह अपनी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के कारण तनाव में थी और 95% से अधिक अंक नहीं ला पाने की आशंका से दबाव महसूस कर रही थी।

Continue Reading

सुपरटेक-1 में बच्चे पर कुत्ते का हमला..खौफ़ में परिजन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 में हाल ही एक 12 साल के बच्चे को कुत्ते ने निशाना बनाया था। और आज 6-7 साल के मासूम पर कुत्ते ने पोडियम पर हमला कर दिया। बच्चा B-15 टावर में रहता है और पोडियम पर साइकिल चला रहा था। तभी कुत्ते ने बच्चे को दौड़ा लिया। हालांकि पास मौजूद लोगों ने कुत्ते को भगाकर बच्चे को बचा लिया।

Continue Reading

सुपरटेक इकोविलेज-1 के लोगों सावधान, नहीं तो गर्मी में होंगे परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 में साल 2022 की गर्मी ने यहां रहने वाले लोगों को रूला दिया था। देर रात, सुबह घंटों बिजली गुल। गर्मियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है इसमें कोई शक नहीं लेकिन व्यवस्था अगर पुख्ता हो तो समस्याओं से निबटा जा सकता है।

Continue Reading

Supertech इकोविलेज पर बड़ा ‘ग्रहण’..टूटेगा फ्लैट खरीदारों का सपना !

यूपी के गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक ईकोविलेज 2 (Noida Supertech Ecovillage 2) के सैकड़ों फ्लैट बायर्स का सपना टूट सकता है. सालों से लोग अपने घर का इंतजार कर रहे थे, लेकिन प्रोजेक्ट के इनसॉल्वेंसी में जाने के एक साल बाद भी कोई उम्मीद नहीं नजर आ रही है. अब बात लिक्विडिटी में जाने की चल रही है. इससे लगभग 2500 फ्लैट बायर्स संशय में हैं कि कहीं उनका पैसा तो नहीं डूब जाएगा? कहीं घर का सपना तो नहीं टूट जाएगा?

Continue Reading