मेड पर भरोसा पड़ा महंगा, अकाउंट से उड़ाए 8 लाख, गहने भी ले उड़ी

खबर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-142 से है जहां घर में काम करने वाली मेड ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. यहां बुजुर्ग महिला की देखभाल करने आई घरेलू सहायिका (Domestic Helper) ने घर की तिजोरी पर हाथ साफ कर लिया. घर में रखे लाखों के गहनों  के साथ-साथ आरोपित महिला ने बैंक से आठ लाख रुपये निकाल लिए. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सहायिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue Reading

नोएडा की सनसनीखेज वारदात, प्रेमिका को छत से फेंका फिर भाई बताकर बॉडी ले भागा

नोएडा से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आ रही है। जहां गौरव नाम के सिरफिरे ने अपनी प्रेमिका को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। कैंपस में पड़ी लाश के पास जब लोग इकट्ठा होने लगे तब उसने खुद को लड़की का भाई बताकर लाश को ठिकाने लगाने के लिए पूरे शहर में घूमता रहा। उसकी प्लानिंग बिजनौर में लाश को जलाने की थी। मगर, मेरठ से पुलिस ने उसको लाश के साथ अरेस्ट कर लिया।

Continue Reading

रिपब्लिक भारत को झटका, इस एंकर ने गुडबाय कहा

अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत से खबर सामने आ रही है। जहां सीनियर न्यूज़ एंकर शाजिया निसार ने अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। शाजिया जगदीश चंद्रा के चैनल भारत24 से जुड़ गई हैं।

Continue Reading

टाइम्स नाउ नवभारत से 4 इस्तीफे, जानिए कौन कहां गया?

बड़ी खबर नेशनल न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से सामने आ रही है। जहां आउटपुट डेस्क से 4 प्रोड्यूसर्स ने इस्तीफा दे दिया है। खबरों के मुताबिक इस्तीफा देने वालों में आकाश वत्स, मनीष चौधरी, शुभेंदु वर्मा और कुणाल परासर शामिल हैं। कुणाल को छोड़कर बाकी सभी के टीवी9 भारतवर्ष ज्वाइन करने की खबर है। वहीं नोटिस पीरियड के बाद कुणाल न्यूज़18 का रुख करेंगे।

Continue Reading

एक और बड़े हिंदी न्यूज़ चैनल से एंकर का इस्तीफा

टीवी मीडिया में उथल-पुथल का दौर जारी है। हर डिपार्टमेंट से पत्रकार इधर-उधर नौकरी बदल रहे हैं। जिसमें एंकर्स भी शामिल हैं। बड़ी खबर टाइम्स नेटवर्क से है जहां बतौर सीनियर एंकर/सीनियर एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं मीनाक्षी कंडवाल के इस्तीफे की खबर सामने आ रही है। हालांकि खबरों के मुताबिक मीनाक्षी को मनाने की कोशिशें जारी है। अगर मीनाक्षी इस्तीफा वापस नहीं लेती हैं तो मुमकिन है कि वो आने वाले दिनों में किसी और बड़े न्यूज़ चैनल में दिखाई दे सकती हैं।

Continue Reading