इस बड़ी IT कंपनी ने 350 इंजीनियर्स को निकाला, 30 सितंबर है आखिरी दिन

खबर भारत की दिग्गज टेक कंपनी से है जिसने एक झटके में 350 इंजीनियर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजिस(HCL TECHNOLOGIES) ने करीबन 350 इंजीनियर्स की छंटनी की है। कंपनी ने जिन्हें बाहर का रास्ता दिखाया है उनमें ग्वाटेमाला, फिलीपींस और भारत के कई इंजीनियर्स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक नौकरी से हटाए गए इंनीनियर्स माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

Continue Reading

मॉल जाने वाले सावधान, छोटी सी गलती, मुश्किल में जान

अगर आपका भी शॉपिंग मॉल आना जाना लगा रहता है तो यह खबर आपके लिए है। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद स्थित पीयूष महिंद्रा मॉल(Piyush Mahindra Mall) का है। जहां लिफ्ट की रस्सी कूदने से एक मासूम समेत पांच लोग लिफ्ट में घंटों फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट में फंसी बच्ची तीन बार बेहोश हो गई। लिफ्ट में नेटवर्क ना होने की वजह से लोग बाहर कॉल भी नहीं कर पा रहे थे क्योंकि लिफ्ट सीधे बेसमेंट में पहुंच गई थी जहां किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों की घबराहट से जान निकल रही थी। किसी तरह करके पुलिस को फोन लगा और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची समेत लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तब जाकर लिफ्ट में मौजूद लोग जिसमें बच्ची भी शामिल थी, जान में जान आई।

Continue Reading

3 साल की मासूम से ज्यादती, इस बड़े स्कूल का नाम आपको हैरान कर देगा

कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं। लेकिन हैवानों को इससे क्या लेना-देना। बड़ी खबर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से आ रही है। आरोप जहां शहर के नामी billabong school पर लगा है। खबर है कि 3 साल की मासूम के साथ स्कूल बस के ड्राइवर ने ज्यादती की। बच्ची जब स्कूल से घर आई तो मां ने देखा बच्ची के कपड़े बदले हुए थे। यह देख मां को शक हुआ। मां मां ने बच्ची से पूछा कि कोई आपको Bad Touch करता है । तब बच्ची ने बताया कि ड्राइवर का नाम लिया। जिसके बाद पैरेंट्स ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया।

Continue Reading

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण जल्द-ए.के. शर्मा

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने  नादरगंज, अमौसी, लखनऊ स्थित 33/11 के.वी. उपकेंद्र सेस प्रथम में जाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए चलाए जा रहे विद्युत समाधान सप्ताह में लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया।

Continue Reading

City Spidy-मदरहुड हॉस्पिटल की मुहिम, ‘Be your own hero’

इसी समस्या को दूर करने के लिए City Spidy ने मदरहुड हॉस्पिटल(Motherhood Hospital) नोएडा के साथ मिलकर सुपरटेक ईकोविलेज-1 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। ईकोविलेज-1 के ईको क्लब2 में आयोजित कार्यक्रम के संचालन में नेफोवा की Vice President रंजना सूरी भारद्वार ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम दर्जनों महिलाएं शामिल हुईं। जिन्होंने Gynaecologists, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू गुप्ता से सवाल-जवाब किए। महिलाओं ने मोनोपॉज, पीरियड्स, हार्मोनल डिसऑर्डर, डिस्चार्ज, सर्वाइकल कैंसर समेत कई अहम समस्याओं पर खुलकर बात की। डॉक्टर ने भी सभी सवालों का बारी-बारी से जवाब दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर आखिर तक का संचालन City Spidy की मैनेजर प्रगना सोनी ने किया।

Continue Reading