वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सुधाकर भी किसान बन गए

भाई की परिकल्पना के तहत इसके अगुआ वरिष्ठ पत्रकार दोस्त मनोज रस्तोगी ने अपने जीवन की जमा पूंजी और अपने एक मित्र नीरज श्रीवास्तव जी के निवेश के साथ Agronext Ventures नाम से एक कम्पनी बनाई और दिल्ली के निकट हापुड़ में इजरायल की तकनीक वाली आधुनिक खेती के लिए जमीन खरीदी। इसमें हाईटेक मशरूम प्लांट, hydroponic plaant, मछली पालन, डेयरी के साथ एक समावेशी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कृषि उद्योग इनोवेशन हब बनाने की तैयारी है। उधर दो साल पहले मैंने भी मुख्य धारा की पत्रकारिता से बिमुख होकर अपने गाँव (बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी- त्योंथ) में खेती करनी शुरू की और इलाके के प्रोग्रेसिव किसान भाईयों की टोली बनाने में जुटा था। इसी दौरान इस अभियान को भाई -के साथ मिलकर आगे बढ़ाने के लिए हम साथ चल पड़े।

Continue Reading

TV9 का का ताज बरकरार, आजतक का संघर्ष जारी

TRP(2-8 April ) में हिंदी न्यूज चैनल TV9 की नंबर-1 की दौड़ जारी है। टीआरपी की लिस्ट में TV9 17.2 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। टीवी9 की TRP 0.2 फीसदी बढ़ी है।

13.8 फीसदी TRP के साथ रिपब्लिक भारत इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर बना हुआ है। हालांकि रिपब्लिक भारत को भी 0.5 फीसदी का नुकसान हुआ है।

Continue Reading

वरिष्ठ पत्रकार देवांशु झा के साथ कीजिए ‘भारत दर्शन’

मैंने कुछ दिनों पहले स्वप्न देखा था-मैं भारत घूमना चाहता हूं। मेरे उस स्वप्न को ईश्वर ने भी देखा। वह हंसा। उसने चुपके से कहा-तथास्तु! मैं अपने पास के भारत को देखने निकल पड़ा हूं। परन्तु, मैं इस तरह से भारत दर्शन का अभिलाषी नहीं था। ईश्वर ने मुझे उतना ही दिया, जितने का मैं अधिकारी था। उसने मुझे देते हुए कहा-यह ले अपना अभीष्ट! तुझे यही मिलेगा! मैं इसकी व्यथा कथा नहीं लिख सकता।मैं यही अनुभव करता आया हूं कि इस जीवन के गतकर्मों का लेखा जीते जी ही हो जाता है। मैंने जानबूझ कर किसी को कष्ट नहीं दिया। या, फिर मेरी समझ ही इतनी आत्मकेंद्रित थी कि मेरे द्वारा दिए जा रहे कष्टों की अनुभूति मुझे नहीं थी। मैंने सुधार करना भी चाहा। सुधारा भी। लेकिन विद्रोह और अपमान की ज्वालाएं इतनी भीषण थीं कि हर बार मेरा धैर्य ध्वस्त होता रहा। एक चक्रव्यूह में मैं घिरा रहा।

Continue Reading

पेरिस से आया आलिया के लिए खास तोहफा, रणबीर ने खुद की है पसंद, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे आप

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का काउंटडाउन शूरू हो चुका है। आलिया के लिए रणबीर कपूर ने बेहद खास गिफ्ट प्लान किया है। आलिया के लिए रणबीर कपूर ने 8 डायमंड्स का वेडिंग बैंड बनवाया है, उसके लिए डायमंड्स रणबीर ने खुद पिक किए हैं।

Continue Reading

22 मई को नोएडा के ऊपर से नहीं गुजरेगा विमान, बंद रहेगा एक्सप्रेसवे, आर्मी और पुलिस की होगी तैनाती

22 मई को सुपरटेक के नोएडा के सेक्टर-93-ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट में बने ट्विन टावर (Twin Tower) को पूरी पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया जाएगा। 22 मई की दोपहर नोएडा के एक खास इलाके के 5 किमी के दायरे में विमान उड़ान नहीं भरेंगे।

Continue Reading