20 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
20 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज माता सीता की जयंती है। साथ ही आज कालाष्टमी भी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Mahashivaratri: घर में शिवलिंग रखने का सही नियम जानना बेहद जरूरी है

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के लिए दिन सम्मान और गौरव दिलाने वाला है। आपके अच्छे कामों से आपके और आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी आपके काम आएगी। आपकी रुचि पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में रहेगी। आप सामाजिक और धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको हल्की सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती को लेकर निराशा रहेगी। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आप अनावश्यक खर्चो को करने से बचे। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। अगर कोई मुकदमा या पूछताछ चल रही है, तो आज का समय आपके पक्ष में नहीं है। जल्दी फैसला न ले पाने के कारण आपके काम में रुकावट आ सकती हैं और नुकसान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। रात का समय आप मौज-मस्ती में बिताएंगे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अपने बॉस से किसी काम को लेकर सलाह लेंगे। आपकी अंदर अत्यधिक ऊर्जा रहने के कारण आप कामों को समय से पहले पूरा करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन बदलाव लेकर आएगा। अगर आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में कुछ नए बदलाव होंगे। अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपके अधिकार बढ़ेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम से रात तक आप सामाजिक कार्यक्रमों और मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे। जरूरत से ज्यादा पैसा मिलने से आपके अंदर घमंड आ सकता है, सावधान रहें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको कोई नुकसान होते-होते बच सकता है। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें। यदि आपने शौक और मौज की चीजों पर खर्च करने के लिए कुछ कर्ज लिया था, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने घर के रंगाई पुताई आदि की भी योजना बनाएंगे। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए दिन सावधानी बरतने का है। आज बहुत सोच-समझकर काम करने के बाद भी नुकसान होने की आशंका है। अचानक कोई सरकारी दंड भी मिल सकता है। इसलिए जोखिम भरे कामों से दूर रहें। शाम से रात तक भी छोटी-मोटी परेशानियां और बदनामी होने की संभावना है। खून की कमी से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाइयों से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। अत्यधिक लाभ के चक्कर में अपना कोई नुकसान करा सकते हैं। आप संतान की मन की इच्छा को पूरी करने के कोशिश में अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। यदि परिवार में बंटवारे को लेकर कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आप चुप रहें। कोई कानूनी मामला आपके लिए समस्या बनेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए दिन धार्मिक रहेगा। आपका मन गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्ति से भरा रहेगा। इस समय आपको आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। आपका दिमाग नई-नई खोज करने में लगा रहेगा। रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। शाम के समय अचानक संतान को कोई परेशानी हो सकती है। जिन लोगों पर आप भरोसा करते हैं, वो और आपके नौकर-चाकर आपको धोखा दे सकते हैं, सावधान रहें।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: इस जानवर को पालने से घर में आती है खुशहाली
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए अपने कामों में सोच समझकर बदलाव करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई सरकारी काम मिले, तो आप उसमें ढील बिलकुल न दें। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। संतान परीक्षा की तैयारी में जमकर मेहनत करेगी। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन धैर्य रखने का है। आपको विशेष रूप से धैर्य रखना होगा क्योंकि जल्दबाजी में किए गए काम से नुकसान हो सकता है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आपको नए कामों में पैसा लगाना पड़े, तो जरूर लगाएं। आगे चलकर आपको फायदा होगा। संतान की नौकरी और शादी जैसे शुभ कामों के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए जरूरी कामों को समय से पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी इनकम से ज्यादा खर्च रहेंगे। अपने बढ़ते खर्चों पर यदि आपने समय रहते लगाम नहीं लगायी, तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से चल रही अनबन भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप किसी योजना में धन सोच समझ कर लगाएं। आपको जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को लेकर बाद में पछतावा होगा। आपका कोई काम बनते बनते रुक सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

